अगर आप Daily current Affairs 2022 को याद करना नही बल्कि समझना चाहते हो तो रोजाना हमारे इस पोर्टल पर आकर अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। today current affairs in hindi UPSC, RAILWAY, NTPC, UPSSSC, LEKHPAL, PATWARI, UP POLICE CONSTABLE, PCS, आदि सभी परीक्षाओं के लिये बहुत उपयोगी साबित होगा।
किसी भी परीक्षा का एग्जाम देने के लिए डेली करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण होता क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के पेपर में लगभग 95% जीके पार्ट में करेंट अफेयर्स के प्रश्न ही आते हैं। दोस्तो करेंट अफेयर्स पढ़ना और मुश्किल इसलिए हो जाता हैं क्योंकि न जाने दिन भर में करेंट अफेयर्स के कितने प्रश्न बनते हैं तो परीक्षार्थी कन्फ्यूज हो जाता हैं कि कौन से प्रश्न पढ़ने चाहिए और कौन से नहीं पढ़ने चाहिए। इसलिए हमारी टीम दिन भर के महत्वपूर्ण प्रश्न My Hindi GK पोर्टल पर लेकर आती हैं जहाँ से आप किसी भी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। बस आपको रोजाना यही 10 प्रश्न अच्छे से याद करने हैं। तो आइये आज 20 जनवरी 2022 के बेस्ट 10 करेंट अफेयर्स के प्रश्न देखते हैं।
Table of Contents
Q1). भारतीय थल सेना के नए उप प्रमुख कौन बने हैं?
जनरल मनोज पांडे भारतीय थल सेना के नए प्रमुख बने हैं और यह जनरल जेपी महंत की जगह लेंगे। इन्होंने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया था।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- भारतीय थल सेना- Indian Army;
- स्थापना- 1 अप्रैल 1895;
- मुख्यालय- नई दिल्ली;
- थल सेना अध्यक्ष- मनोज पांडे;
Q2). किस देश के वैज्ञानिकों ने धरती पर कृत्रिम चन्द्रमा का निर्माण किया हैं?
धरती पर ही चंद्रमा पर अध्ययन को और बेहतर करने के अद्देश्य से चीन ने एक कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया हैं इससे पहले चीन कृत्रिम सूर्य का निर्माण भी कर चुका हैं। इस कृत्रिम चंद्रमा के माध्यम से वैज्ञानिक वहां के वातावरण की स्थितियों और पर्यावरण के हिसाब से नए उपकरणों की जांच और भविष्य के अभियानों की तैयारी कर सकेंगे।
Q3). 19 जनवरी 2022 को “राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)” ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया हैं?
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force- NDRF) ने 19 जनवरी 2022 को अपना 17वाँ स्थापना दिवस मनाया हैं। NDRF की स्थापना 19 जनवरी, 2006 को हुई थी।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल- National Disaster Response Force;
- स्थापना- 19 जनवरी 2006;
- मुख्यालय- नई दिल्ली;
- महानिदेशक- अतुल करवाल;
- NDRF का मोटो- आपदा सेवा सदैव;
Q4). सर्वश्रेष्ट फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 (Best FIFA Football Awards 2021) में “सर्वश्रेष्ट फीफा पुरुष खिलाड़ी” का पुरस्कार किसने जीता हैं?
रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने लगातार दूसरे वर्ष के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता हैं। इसका आयोजन स्थल ज्यूरिख(स्वि्टजरलैंड) हैं। सर्वश्रेष्ट फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 के अन्य विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं।
- सर्वश्रेष्ट फीफा फुटबॉल पुरस्कार- रॉबर्ट लेवानडॉस्की;
- सर्वश्रेष्ट फीफा महिला खिलाड़ी- इलेक्सिया पुटेलस;
- सर्वश्रेष्ट फीफा पुरुष गोलकीपर- एडूअर्ड मेंडी (चेल्सी, सेनेगल);
- सर्वश्रेष्ट फीफा महिला गोलकीपर- क्रिस्टियन एंडलर (पेरिस सेंट-जर्मेंन और ल्यों, चिली);
- फीफा फेयरप्ले अवार्ड- डेनमार्क की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और चिकित्सा कर्मचारी;
- एक उत्कृष्ट कैरियर उपलब्धि के लिए फीफा विशेष पुरस्कार- क्रिसटीन सिंक्लेयर (महिला) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो(पुरुष);
Q5). किस प्रौघोगिकी मंच ने जागरुक वोटर अभियान को शुरु किया हैं?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने जागरुक वोटर अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को वोट देने से पहले सही ज्ञान के साथ सशक्त बनाना हैं।
उद्देश्य- इस पहल की श्रृंखला का उद्देश्य मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरुक करना हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- ट्विटर एक शोशल नेटवर्किंग साइट हैं;
- ट्विटर की स्थापना- 21 मार्च 2006;
- ट्विटर का मुख्यालय- कैलिफोर्निया (USA);
- CEO- पराग अग्रवाल;
Q6). इंडोनेशिया की नई राजधानी क्या हो गयी हैं?
इंडेनेशिया की राजधानी अब जकार्ता नहीं होगी, क्योंकि जकार्ता बहुत घनी आबादी वाला शहर हो चुका है। इससे वहां मूलभूत सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा बोझ पड़ रहा हैं। इसलिए सरकार ने देश की राजधानी को यहाँ से हटाकर ‘नुसंतारा (Nusantara)’ ले जाने का फैसला किया हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- इंडोनेशिया एशिया महादूीप में स्थित हैं;
- इंडोनेशिया की राजधानी- जकार्ता (नुसंतारा);
- इंडोनेशिया की करेंसी- इंडोनेशियाई रुपिया;
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति- जोको विडोडो;
Q7). हाल ही में मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में किस विंध्वंसक पोत में विस्फोट हुआ हैं?
मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में विध्वंसक पोत INS रणवीर में हुए विस्फोट में 3 नोसैनिक कर्मी शहीद हो गए हैं। और 11 कर्मी घायल हो गए हैं। INS रणवीर के एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हुआ था। INS रणवीर नवंबर 2021 में पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन तैनाती पर था तथा INS रणवीर भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया एक विध्वंसक पोत था।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- 28 अक्टूबर 1986 को INS रणवीर के लिए नौसेना में कमीशन किया गया था
- इसकी गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा हैं।
- इससे पहले अक्टूबर 2021 में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस रणविजय में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।
Q8). हील ही में किस राज्य में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में सुपरमॉम नाम से मशहूर बाघिन की मौत हो गई हैं?
बाघिन ने सबसे ज्यादा 29 शावकों को जन्म दिया था जो एक रिकॉर्ड हैं। इस बाघिन का जन्म ‘पेंच नेशनल पार्क’ में साल 2005 को हुआ था और और साल 2008 में उसने पहली बार बच्चों को जन्म दिया था। साल 2008 से लेकर 2021 तक बाघिन 8 बार मां बनी और उसने कुल 29 शावकों को जन्म दिया था लेकिन आखिरी बार जनवरी 2021 में 3 शावकों को जन्म दिया था।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- पेंच राष्ट्रीय उघान का स्थल- सिवनी और छिन्दवाड़ा (मध्य प्रदेश);
- पेंच राष्ट्रीय उघान मो मोगली लैण्ड कहा जाता हैं;
- रुडयार्ड किपलिंग की “द जंगल बुक” का इस क्षेत्र से सम्बन्ध है;
- पेंच राष्ट्रीय उघान को 1993 में टाइगर रिजर्व घोषित किया था;
Q9). हाल ही में किस सरकार ने “माना ऊरु माना बाड़ी” कार्यक्रम शुरु किया हैं?
राज्य में स्कूल के बुनियादी ढांचे का निर्माण हेतू “माना ऊरु माना बाड़ी” कार्यक्रम तेंलंगाना राज्य सरकार ने शुरू किया हैं। इस योजना को शुरू करने में 7,289 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इस योजना से 19.84 लाख से अधिक बच्चे फायदा उठा पायेंगे।
Q10). हाल ही में सुमित भाले ने अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में कौन सा पदक जीता हैं?
महाराष्ट्र के लावणी कलाकार, फुलबारी तालुका के सुमित भाले (Sumit Bhale) ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में स्वर्ण पदक जीता है। सुमित भाले ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में पूरे महाराष्ट्र राज्य का नेतृत्व किया। लावणी महाराष्ट्र में एक लोकप्रिय संगीत की शैली, पारंपरिक गीत और नृत्य का एक संयोजन है, जोकि विशेषत: एक ताल वाद्य ढोलकी की थाप पर किया जाता है।
Final Words-
मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये daily current affairs 2022 हिन्दी में बहुत ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आपको ये today करेंट अफेयर्स पसंद आया हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपके लिये और भी अच्छे तरीके से और बेस्ट करेंट अफेयर्स के प्रश्न लेकर आयें।
नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My GK Hindi पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |
ये भी जरूर पढ़ें…
- डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 2022) : Today Current Affairs in Hindi [19 January 2022]
- Daily Current Affairs in Hindi [18 January 2022]