अगर आप Daily current Affairs 2022 को याद करना नही बल्कि समझना चाहते हो तो रोजाना हमारे इस पोर्टल पर आकर अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। today current affairs in hindi UPSC, RAILWAY, NTPC, UPSSSC, LEKHPAL, PATWARI, UP POLICE CONSTABLE, PCS, आदि सभी परीक्षाओं के लिये बहुत उपयोगी साबित होगा।
किसी भी परीक्षा का एग्जाम देने के लिए डेली करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण होता क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के पेपर में लगभग 95% जीके पार्ट में करेंट अफेयर्स के प्रश्न ही आते हैं। दोस्तो करेंट अफेयर्स पढ़ना और मुश्किल इसलिए हो जाता हैं क्योंकि न जाने दिन भर में करेंट अफेयर्स के कितने प्रश्न बनते हैं तो परीक्षार्थी कन्फ्यूज हो जाता हैं कि कौन से प्रश्न पढ़ने चाहिए और कौन से नहीं पढ़ने चाहिए। इसलिए हमारी टीम दिन भर के महत्वपूर्ण प्रश्न My Hindi GK पोर्टल पर लेकर आती हैं जहाँ से आप किसी भी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। बस आपको रोजाना यही 10 प्रश्न अच्छे से याद करने हैं। तो आइये आज 21 जनवरी 2022 के बेस्ट 10 करेंट अफेयर्स के प्रश्न देखते हैं।

Table of Contents
Best Daily Current Affairs 2022 in Hindi
Q1). “एएफसीच महिला फुटबॉल एशियाई कप 2022 (AFC Women’s Asian Cup 2022)” की मेजवानी कौन सा देश कर रहा हैं?
2022 एशिया महिला फुटबॉल एशियाई कप की मेजवानी भारत कर रहा हैं। टूर्नामेंट में 12 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस एशियाई कप का आयोजन नवी मुंबई और पुणे में किया जायेगा और ये महिला फुटबॉल एशियाई कप 20वां संस्करण होगा।
Q2). वैश्विक निवेश रुझान मॉनीटर रिपोर्ट 2021 (Global Investment Trend Monitor Report 2021) को किसने जारी किया हैं?
वैश्विक निवेश रुझान मॉनीटर रिपोर्ट 2021 को व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) ने जारी किया हैं। इस रिपोर्ट में 2022 में वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी (FDI) के दृष्ट्रिकोण को सकारात्मक बताया गया हैं और साथ ही यह भी बताया गया हैं कि 2021 की रिबाउंड ग्रोथ रेट को दोबारा प्राप्त करने की संभावना नहीं हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- UNCTAD- United Nations Conference on Trade and Development;
- स्थापना- 30 दिसंबर 1964;
- मुख्यालय- जिनेवा(स्विट्जरलैंड);
- महासचिव- रेबेका ग्रिनस्पैन;
Q3). किस देश की अध्यक्षता में वर्ष 2022 की ब्रिक्स शेरपाओं की पहली बैठक आयोजित हुई?
चीन की अध्यक्षता में वर्ष 2022 की ब्रिक्स शेरपाओं की पहली बैठक 18 से 19 जरवरी को ऑनलाइन माध्यम से हुई और इस दौरान सदस्यों ने वर्ष 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता को लेकर भारत का आभार जताया हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- ब्रिक्स पाँच देशों का समूह हैं और पहले इसे BRIC के नाम से जाना जाता था लेकिन 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने पर इसका नाम BRICS में परिवर्तन हो गया।
- स्थापना- 2006 (Ist Brics Summit 2009);
- मुख्यालय- संघाई (चीन);
- ब्रिक्स के सदस्य देश- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका;
Q4). विदेशी टीमों के घर पर एकदिवसीय इंटरनेशनल (ODI) में सहसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने हैं?
विराट कोहली विदेशी टीमों के घर में वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था जिन्होंने 146 पारियों में 5065 रन बनाए थे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में पारी में 9वां रन लेते ही उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Q5). हाल ही SEBI ने निवेशक शिक्षा के लिए कौनसा मोबाइल एप लॉन्च किया हैं?
SEBI ने निवेशकों को शेयर मार्किट की शिक्षा देने के लिए Saarthi (Sebi Mobile App Saarthi) लॉन्च की हैं। यह ऐप नए निवेशकों को सभी तरह की जानकारी देगा जिससे कि नए निवेशकों का सफर आसान हो जायेगा और वो अच्छे से शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं। सारथी ऐप हिन्दी और अग्रेंजी दोनों भाषाओं में प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर में उपलब्ध हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- SEBI- Securities and Exchange Board of India;
- SEBI की स्थापना-12 अप्रैल 1992;
- SEBI का मुख्यालय- मुंबई;
- SEBI के अध्यक्ष- अजय त्यागी;
Q6). हाल ही में किसने ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ लॉन्च किया हैं?
BSF (Border Security Force) ने जैसलमेर (राजस्थान) में पाकिस्तान की सीमा पर ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ लॉन्च किया हैं। यह ऑपरेशन पाकिस्तान की सीमा पर निगरानी, चौकसी, घुसपैठियों के नियंत्रण के लिए चलाया जाता हैं। ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ सर्दियों में और ‘ऑपरेशन गर्म हवा’ अधिकतर गर्मियों में चलाया जाता हैं। इस ऑपरेशन 23 से 28 जनवरी के बीच आयोजित किया जायेगा।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- BSF- Border Security Force;
- BSF की स्थापना- 1 दिसंबर 1965;
- BSF का मुख्यालय- नई दिल्ली;
- BSF के महानिदेशक- पंकज कुमार सिंह;
Q7). हाल ही में यूरोपीय संघ की संसद की तीसरी महिला अध्यक्ष कौन चुनी गयी हैं?
माल्टा (Malta) देश की नेशनलिस्ट पार्टी की नेता रोबर्टा मेटसोला (Roberta Metsola) को हाल ही में यूरोपीय संघ (EU) की संसद का अध्यक्ष चुना गया हैं। रोबर्टा मेटसोला ने डेविड सासोली की मृत्यु के पश्चात पद संभाला। मेटसोला तीसरी महिला अध्यक्ष और सबसे कम उम्र की अध्यक्ष भी हैं। यूरोपीय संसद में यूरोंप संघ के 27 राज्य शामिल हैं जो एक सशक्त आर्थिक और राजनीतिक संगठन के रूप में कार्य करते हैं। इन 27 देशों में से 19 सदस्य देश आधिकारिक मुद्रा के रूप में यूरो का उपयोग करते हैं।
Q8). हाल ही में इफको के नए चेयरमैन कौन चुने गए?
11 अक्टूबर, 2021 को इफको के चेयरमैन बलविंदर सिंह नकई का निधन हो गया था। जिसकी वजह से दिलीप संघानी को भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको) संस्था का 17 वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया हैं। दिली संघानी इससे पहले वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- IFCO की स्थापना- 3 नवंबर 1967;
- IFCO का मुख्यालय- नई दिल्ली;
- IFCO के चेयरमैन- दिलीप संघानी;
Q9). हाल ही मे किसने “World Employment and Social Outlook Report” 2022 रिपोर्ट जारी की हैं?
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने “World Employment and Social Outlook Report” 2022 रिपोर्ट जारी की हैं। ILO ने इस रिपोर्ट में बेरोजगारी को 2022 में 207 मिलियन पहुँच जाने का अनुमान लगाया हैं। यह 2019 की तुलना में लगभग 21 मिलियन ज्यादा बेरोजगारी होगी। ILO में 187 सदस्य देश हैं
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- ILO- International Labour Organization;
- ILO की स्थापना- 1919
- ILO का मुख्यालय- जेनेवा (स्विटजरलैंड);
- ILO के अध्यक्ष- गुए रायडर;
Q10). हाल ही में DRDO के दूारा 20 जनवरी 2022 को किस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया गया?
भारत ने 20 जनवरी 2022 को सुपरसोनिक ब्रहमोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को ओडिशा के बालासौर तट से दागा गया। DRDO के अनुसार ब्रहमोस मिसाइल में New Technology का इस्तेमाल किया गया हैं। इससे पहले 11 जनवरी 2022 को भारतीय नौसेना के INS विशाखापटनम युध्दपोत से ब्रहमोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भारत और रूस के दूारा किया गया हैं;
- ब्रह्मोस मिसाइल ध्वनि की गति से लगभग 3 गुना तेज रफ्तार से प्रक्षेपित हो सकती हैं;
- यह 290 किलोमीटर तक की दूरी पर टारगेट हिट कर सकती हैं;
- हाल ही भारत से ब्रह्मोस मिसाइल को फिलीपींस ने खरीदने के लिए 37.5 करोड़ डॉलर का समझौता किया हैं;
Final Words-
मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये daily current affairs 2022 हिन्दी में बहुत ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आपको ये today करेंट अफेयर्स पसंद आया हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपके लिये और भी अच्छे तरीके से और बेस्ट करेंट अफेयर्स के प्रश्न लेकर आयें।
नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My GK Hindi पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |
ये भी जरूर पढ़ें…