अगर आप today current affairs in hindi को याद करना नही बल्कि समझना चाहते हो तो रोजाना हमारे इस पोर्टल पर आकर अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। today current affairs in hindi UPSC, RAILWAY, NTPC, UPSSSC, LEKHPAL, PATWARI, UP POLICE CONSTABLE, PCS, आदि सभी परीक्षाओं के लिये बहुत उपयोगी साबित होगा।
किसी भी परीक्षा का एग्जाम देने के लिए टुडे करंट अफेयर्स इन हिंदी बहुत ही महत्वपूर्ण होता क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के पेपर में लगभग 95% GK पार्ट में करेंट अफेयर्स के प्रश्न ही आते हैं। दोस्तो करेंट अफेयर्स पढ़ना और मुश्किल इसलिए हो जाता हैं क्योंकि न जाने दिन भर में करेंट अफेयर्स के कितने प्रश्न बनते हैं तो परीक्षार्थी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौन से प्रश्न पढ़ने चाहिए और कौन से नहीं पढ़ने चाहिए। इसलिए हमारी टीम दिन भर के महत्वपूर्ण समसमायिक प्रश्न My Hindi GK पोर्टल पर लेकर आती हैं जहाँ से आप किसी भी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। बस आपको रोजाना यही 10 प्रश्न अच्छे से याद करने हैं। तो आइये आज 23 जनवरी 2022 के बेस्ट 10 today current affairs के प्रश्न देखते हैं।
Table of Contents
Q1). हाल ही में भारत और किस देश ने तीन और वर्षों के लिए विज्ञान और प्रौघोगिकी क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने पर सहमति बनाई हैं?
भारत और श्रीलंका ने तीन और वर्षों के लिए विज्ञान और प्रोघोगिकी के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार किया हैं। यह सहयोग अपशिष्ट जल प्रोघोगिकी, सतत कृषि, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बिग डाटा विश्लेषण और Artificial Intelligence जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। यह निर्णय पांचवी भारत-श्रीलंका की संयुक्त समिति ने लिया हैं। अप्रैल 2020 से अब तक 550 श्रीलंकाई नागरिकों ने Biotechnology, Medical REsearch, Renewable Energy आदि क्षेत्रों में विभिन्न भारतीय संस्थानों में प्रशिक्षण लिया हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- श्रीलंका भारत के दक्षिण में स्थित एक दूीपीय देश हैं;
- श्रीलंका का प्राचीन नाम- सीलोन था;
- श्रीलंका की राजधानी- श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी (विधायी), कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक);
- मुद्रा- श्रीलंकाई रुपया;
- राष्ट्रपति- गोतबया राजपक्षे;
Q2). हाल ही में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लो को लगभग कितने वर्षों के बाद बुझाकर राष्ट्रीय युध्द स्मारक की में मिलाया जाएगा?
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को लगभग 50 साल बाद बुझाई जाएगी और यह ज्योति राष्ट्रीय युध्द स्मारक की लौ में विहीन हो जाएगी। राष्ट्रीय युध्द स्मारक, इंडिया गेट के दूसरी तरफ 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। अमर जवान ज्योति का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 कि किया था। इसके निर्माण उन भारतीय सैनिकों की याद में किया गया हैं जो 1971 के भारत-पाक युध्द में शहीद हो गए थे इस युध्द के परिणाम स्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। इस बार राष्ट्रीय युध्द स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को किया था। इसमें 25942 सैनिकों के नाम ग्रेनाइट पर स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं।
Q3). किस राज्य की समुद्र तट पर फरवरी के पहले सप्ताह से सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा?
फरवरी 2022 के पहले सप्ताह से तमिलनाडु में समुद्र तट पर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसे तमिलनाडु पुरातत्व विभाग दूारा भारतीय समुद्री विश्वविघालय और राष्ट्रीय महासागर प्रोघोगिकी संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। यह सर्वेक्षण तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में कोरकाई के तट पर समुद्र में किया जाएगा। इस सर्वेक्षण की मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की हैं। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य हैं कोरकाई के प्राचीन बंदरगाह में पुरातात्विक मूल्यों की खोज करना।
Q4). ‘भारत की पहली डिजिटल न्याय घड़ी (Digital Justice Clock)’ किस राज्य के हाईकोर्ट में लगी हैं?
गुजरात हाईकोर्ट न्याय घड़ी वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं, जहाँ अदालत परिसर के भीतर एक बाहरी डिस्प्ले एलईडी दीवार होगी और जो मामलों के निपटान और लंबित मामलों आदि को प्रदर्शित करता हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- गुजरात की राजधानी- गांधीनगर;
- गुजरात के मुख्यमंत्री- भूपेंद्र पटेल;
- गुजरात के गर्वनर- आचार्य देवव्रत;
- गुजरात के मुख्य न्यायधीश- अरविंद कुमार;
Q5). हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH MK-III) के निर्यात के लिए किस देश के साथ समझौता किया हैं?
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने दूीप राष्ट्र के पुलिस बल के लिए एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH MK-III) के निर्यात के लिए मॉरीशस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मॉरीशस की पुलिस करेगी।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- HAL- Hindustan Aeronautics Limited.
- HAL की स्थापना- 23 दिसंबर 1940
- HAL का मुख्यालय- बेंगलुरु (कर्नाटर)
- HAL के चेयरमैन और एमडी- आर माधवन
Q6). भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसे यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसे यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) का अध्यक्ष विनोद राय को नियुक्त किया हैं। विनोद राय देश के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के प्रमुख भी रह चुके हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- भारत के सभी बैंकों को RBI ही रेगुलेट करता हैं;
- RBI- Reserve Bank of India;
- RBI की स्थापना- 1 अप्रैल 1935;
- RBI के गर्वनर- शक्तिकांत दास;
- RBI का मुख्यालय- मुबंई (महाराष्ट्र);
- RBI- इसे ही बैंको का बैंक कहा जाता हैं;
Q7). हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस मंदिर के पास 30 करोड़ की लागत से तैयार सर्किट हाउस का उद्घाटन किया हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया हैं। इस सर्किट हाउस को इस तरह से बनाया गया हैं कि इसके हर कमरे से समुद्र दिखता हैं। इस भवन के तैयार होने में 30 करोड़ रुपए की लागत आई हैं। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
Q8). त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का स्थापना दिवस किस दिन मनाया जाता हैं?
21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं। त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी 2021 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। मणिपुर और त्रिपुरा को साल 1949 में केद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।
Q9). ICC की तरफ से चुनी गयी विश्व की टेस्ट एकादश में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली हैं?
ICC मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर-2021 में रोहित शर्मा सहित 3 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। इसमें वीकेटकीपर ऋषभ पंत और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ICC मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर के कप्तान न्यूजीलैंड के केन विलियमसन बनाए गए हैं।
इसी प्रकार ICC ने मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2021 को चुना गया हैं इसमें किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली हैं। ICC ODI Team of the Year 2021 के कप्तान पाकिस्तान बाबर आजम बनाए गए हैं।
Q10). जेनेसिस प्राइस 2022 (Genesis Prize 2022) से किसे सम्मानित किया गया हैं?
अल्बर्ट वोल्रा को जेनेसिस प्राइस 2022 से सम्मानित किया गया हैं। यह फाइजर फॉर्मेस्टिकल कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हैं। जेनेसिस प्राइस यहूदी लोगो को दिया जाने वाला $1 मिलियन का वार्षिक पुरस्कार हैं, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों, मानवता में योगदान और यहूदी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मान्यता में महत्वपूर्ण व्यावसायिक सफलता हासिल की हैं।
Final Words-
मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये today current affairs in hindi में बहुत ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आपको ये टुडे करेंट अफेयर्स पसंद आया हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपके लिये और भी अच्छे तरीके से और बेस्ट करेंट अफेयर्स के प्रश्न लेकर आयें।
नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My GK Hindi पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |
ये भी जरूर पढ़ें…
- डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 2022) : Today Current Affairs in Hindi [20 January 2022]
- Daily Current Affairs in Hindi [14 January 2022]