अगर आप up current affairs in hindi को याद करना नही बल्कि समझना चाहते हो तो रोजाना हमारे इस पोर्टल पर आकर अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। daily current affairs for all competitive like UPSC, RAILWAY, NTPC, UPSSSC, LEKHPAL, PATWARI, UP POLICE CONSTABLE, PCS, आदि सभी परीक्षाओं के लिये बहुत उपयोगी हैं।
किसी भी परीक्षा का एग्जाम देने के लिए डेली करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण होता क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के Exam में लगभग 95% GK पार्ट में current affairs के Questions ही आते हैं। दोस्तो करेंट अफेयर्स पढ़ना और मुश्किल इसलिए हो जाता हैं क्योंकि न जाने दिन भर में current affairs के कितने प्रश्न बनते हैं तो परीक्षार्थी पूरी तरह से Confuse हो जाते हैं कि कौन से प्रश्न पढ़ने चाहिए और कौन से नहीं पढ़ने चाहिए। इसलिए हमारी टीम दिन भर के महत्वपूर्ण समसमायिक current affairs up के students के लिए हिंदी में My Hindi GK पोर्टल पर लेकर आते हैं जहाँ से आप किसी भी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। बस आपको रोजाना यही 10 प्रश्न अच्छे से याद करने हैं। तो आइये आज 01 फरवरी 2022 के बेस्ट top 10 up current affairs in hindi के प्रश्न देखते हैं।

Table of Contents
Q1). होंडुरास (Honduras) की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी हैं?
शियोमारा कास्त्रो हांडुरास की 56वीं राष्ट्रपति बनी हैं। होंडुरास में फ्रीडम एंड रिफाउंडेशन पार्टी (लिबर) की सदस्य शियोमारा कास्त्रो देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। यह जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज की जगह नियुक्त हुई हैं।
परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य:
- होंडुरास उत्तरी अमेरिका महादूीप में स्थित हैं।
- होंडुरास देश की राजधानी- टेगुसिगलपा:
- होंडुरास देश की मुद्रा- लेम्पिरा:
- होंडुरास के राष्ट्रपति- शियोमारा कास्त्रो:
Q2). रक्षा मंत्रालय के अनुसार किस रक्षा बल में महिला फाइटर पायलटों को स्थायी रूप से शामिल किया जाएगा?
भारतीय वायु सेना में महिला फाइटर पायलटों को स्थायी रूप से शामिल किया जाएगा। इस योजना की घोषणा 2015 में की गई थी। 2016 में प्रायोगिक योजना लागू होने के बाद से 16 महिलाओं को फाइटर पायलट के रूप में नियुक्त किया गया हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी जून 2022 में महिला कैडेटों के अपने पहले बैच को शामिल करने के लिए तैयार हैं।
Q3). संसद में बजट 2022-23 (Budget 2022-23) किसने पेश किया?
बजट 2022-23 केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। संसद में 2 बार पेपरलेस बजट किया गया हैं। बजट 2022 वित्तीय वर्ण 2022-23 के लिए पेश किया गया हैं।
Q4). देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न कौन सी आईपीएल टीम बनी हैं?
इंडियन प्रीमियर लीग की सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (‘CSK’) देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न बन गई हैं। जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी 7600 करोड़ रुपये हो गई हैं।
यूनिकॉर्न- नई कंपनियां या स्टार्ट अप जिनका वेल्यूएशन एक बिलियन डॉलर का हो जाता हैं वे यूनिकॉर्न क्लब का हिस्सा बन जाती हैं। यूनिकॉर्न टर्म की शुरुआत सबसे पहले साल 2013 में अमेरिकी वेंचर कैपिटलिस्ट एलिन ली ने की थी।
Q5). रक्षा मंत्रालय ने दवाओं की होम डिलीवरी हेतु किस योजना को शुरू किया हैं
रक्षा मंत्रालय ने दवाओं की होम डिलीवरी हेतु सेहत योजना को शुरू किया हैं। दिल्ली में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श मंच के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों और सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी शुरू की हैं। इसका उद्देश्य मरीजों को उनके घरों में आराम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हैं। वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।
Q6). भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG) ने 1 फरवरी 2022 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया हैं?
भारतीय तटरक्षक बल ने 1 फरवरी 2022 को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया हैं।
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG)
- ICG की स्थापना- 18 अगस्त 1978;
- ICG दिवस- 1 फरवरी;
- ICG का मुख्यालय- नई दिल्ली;
- ICG के महानिदेशक- वी एस पठानिया;
Q7). ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट (World Games Athlete)’ ऑफ द ईयर पुरस्कार 2021 जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी कौन बने हैं?
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की दीवार माने जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश को 2021 का वर्ल्ड गेम्स एथलीट अवॉर्ड मिला हैं और यह सम्मान पाने वाले वो भारत के पहले पुरुष हॉकी खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले साल 2019 में ये पुरस्कार भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने जीता था।
Q8). हाल ही में रूपिंदर सिंह सूरी का निधन हो गया हैं वह किस पद पर कार्यरत थे?
वरिष्ठ अधिवक्ता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) रूपिंदर सिंह सूरी का निधन हो गया हैं। यह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) पद पर कार्यरत थे। उन्हें जून 2020 में ASG नियुक्त किया गया था। उन्हें 2009 में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट ए़डवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया
Q9). भारत ओमान की जॉइंट मिलिट्री कॉर्पोरेशन की 10वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई हैं?
भारत और ओमान की जॉइंट मिलिट्री कॉर्पोरेशन (JMCC) की 10वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई हैं। भारत की तरफ से रक्षा सचिव अजय कुमार और ओमान रक्षा मंत्रालय की तरफ से महासचिव मोहम्मद बिन नासिर बिन अली अल जाबी ने इस बैठक में हिस्सा लिया। JMCC रक्षा क्षेत्र में भारत और ओमान के बीच एक दूसरे से जुड़ने का सर्वोच्च मंच हैं यहाँ दोनों देशों के बीच रक्षा समझौतो पर चर्चा होती हैं।
- JMCC की 9वीं बैठक 2018 में ओमान में हुई थी।
Q10). केंद्रीय बजट 2022-23 के दौरान रेलवे की किन योजनाओं का ऐलान हुआ हैं?
- एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना:- स्थानीय व्यवसायों और आपूर्ति श्रृंखलाओं को जरुरी मदद को मदद मिलेगी।
- कवच योजना:- 2000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क को कवच के अन्तर्गत लाया जाएगा जो सुरक्षा और क्षमता विकास के लिए स्वदेशी विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी हैं। यह तकनीक ट्रेनों की टक्कर को रोकता हैं।
- पीएम गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल:- मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स सुविधानों के लिए अगले 3 वर्षों के दौरान 100 पीएम गतिशक्ति (PM GATI SHAKTI) कार्गो टर्मिनल बनाए जाएंगे।
- अगले तीन वर्षों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होगा।
Final Words-
- मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये UP Current Affairs in hindi and GK News बहुत ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपके लिये और भी अच्छे तरीके से और बेस्ट करेंट अफेयर्स के प्रश्न लेकर आयें।
नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My GK Hindi पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |
ये भी जरूर पढ़ें…