7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein | विश्व के 7 महाद्वीप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

Join US

आज की इस पोस्ट में आप आसान और सरल भाषा में विश्व के 7 महाद्वीपों के बारे विस्तार से जानेंगे। हमारी यह 7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein पोस्ट आपको प्रत्येक Mahadeep Ke Naam और उनके स्थान (Location), आकार (Size) के बारे में बुनियादी तथ्य जानने में मदद करेगी।

इस पोस्ट के अंत तक आप 7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein, Fact, Location, Size और प्रत्येक महाद्वीप के महत्व के बारे डिटेल में जान जायेंगे, जो आपके लिए किसी भी परीक्षा में उपयोगी साबित होगा। तो आइये एक एक करके जानते हैं।

7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein

Table of Contents

महाद्वीप क्या हैं? – What is Continent

पृथ्वी का वह विस्तृत भू-भाग जो समुद्र तल से औसत ऊँचाई पर उठा हुआ हैं, वह महाद्वीप कहलाता हैं। द्वीप पृथ्वी के छोटा भू भाग होता हैं जो चारे तरफ से पानी से घिरा होता हैं, वही महाद्वीप एक बड़ा भू भाग होता हैं, जो सागर से औसत ऊँचाई पर उठा हुआ हैं।

महाद्वीप एक बड़ा भूभाग होता है, जिसे भौगोलिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सीमाओं द्वारा परिभाषित किया जाता है। दुनिया में कुल सात महाद्वीप हैं, प्रत्येक अपनी अनूठी पहचान और विशेषता रखता हैं।

भारत में सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले किसी भी परीक्षार्थी के लिए 7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein के बारे में जानना महत्वपूर्ण है। कई परीक्षाओं के भूगोल खंड में महाद्वीपों के बारे में बुनियादी तथ्य और जानकारी शामिल है, और इस विषय की अच्छी समझ आपको प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिला सकती है।

इसके अतिरिक्त, दुनिया और इसके विभिन्न क्षेत्रों का सामान्य ज्ञान होना व्यक्तिगत विकास और एक सर्वांगीण परिप्रेक्ष्य विकसित करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein

जैसे कि आप सभी जानते हैं, कि विश्व में कुल 7 महाद्वीप हैं और प्रत्येक महाद्वीप अपनी अनूठी पहचान और विशेषता रखता हैं। 7 महाद्वीपों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. एशिया (Asia)
  2. अफ्रीका (Africa)
  3. उत्तरी अमेरिका (North America)
  4. दक्षिण अमेरिका (South America)
  5. अंटार्कटिका (Antarctica)
  6. यूरोप (Europe)
  7. ऑस्ट्रेलिया (Australia)

इसमें एशिया (Asia) 7 महाद्वीपों में सबसे बड़ा महाद्वीप (Largest Continent of the World) हैं। और ऑस्ट्रेलिया (Australia) सबसे छोटा महाद्वीप (Smallest Continent of the World) हैं।

Delta Kise Kahate Hain | डेल्टा क्या हैं? और कैसे बनता हैं?

7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein, देश और क्षेत्रफल

विश्व के 7 महाद्वीपों में कुल 195 देश स्थित है, वोकिन UNO के अनुसार 193 देश बताये गये हैं। तो आइये जानते हैं कि कौनसे महाद्वीप में कितने देश हैं।

क्र.स.महाद्वीप का नामकुल देशक्षेत्रफल
1एशिया (Asia)484,38,20,000 वर्ग किमी
2अफ्रीका (Africa)543,03,70,000 वर्ग किमी
3उत्तरी अमेरिका (North America)232,44,90,000 वर्ग किमी
4दक्षिण अमेरिका (South America)121,78,40,000 वर्ग किमी
5अंटार्कटिका (Antarctica)01,37,20,000 वर्ग किमी
6यूरोप (Europe)451,01,80,000 वर्ग किमी
7ऑस्ट्रेलिया (Australia)190,08,5000 वर्ग किमी

एशिया (Asia)

एशिया महाद्वीप

दुनिया में कुल 7 महाद्वीप हैं। 7 महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा हैं। एशिया और यूरोप अलग-अलग महाद्वीप नही हैं, बल्कि इनका विभाजन कर दिया हैं। विभाजन करने के लिए कुछ भौगोलिक आधार लिए गए हैं।

पश्चिम में स्पेन से लेकर पूर्व में रसिया (रूस) के पूर्वी भाग तक एक ही भूमिखण्ड हैं, लेकिन बीच में हमने एक काल्पनिक रेखा मान ली हैं। उस काल्पनिक रेखा के पूर्व में एशिया हैं और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप में हैं।

एस काल्पनिक रेखा को निर्धारित करने के लिए रूस में एक बहुत बड़ा यूराल पर्वत हैं, तो यूराल पर्वत के समानान्तर एक रेखा कैश्पियन सागर के बीचो-बीच पार करते हुए और पश्चिम में काला सागर से होते हुए भूमध्य सागर तक ये काल्पनिक रेखा मानी गयी हैं।

यह काल्पनिक रेखा

  • यूराल पर्वत से कैश्पियन सागर,
  • कैश्पियन सागर से काला सागर,
  • और काला सागर से भूमध्य सागर तक मानी गयी हैं।

एशिया महाद्वीप का विस्तार

एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप हैं। एशिया का विस्तार रूस के पूर्वी छोर से भूमध्य सागर तक हैं, तथा भूमध्य सागर से अरब प्रायद्वीप और भारत होते हुए इण्डोनेशिया के द्वीपों तक हैं।

एशिया महाद्वीप का इतिहास

एशिया महाद्वीप को सभ्यताओं का पालना कहते हैं, क्योंकि दुनिया की सभी मानव सभ्यताओं का उद्गम एशिया की ही नदी घाटियों में हुआ हैं, जैसे- हड़प्पा सभ्यता सिंधु नदी में विकसित हुई इसलिए इसे सिंधु घाटी सभ्यता भी कहते हैं।

इसी प्रकार एक और प्राचीन सभ्यता मेसोपोटामियां की सुमेरियन सभ्यता का विकास मेसोपोटामिया की दजला और फरात नदियों की घाटीयों में हुआ था। ईराक को प्राचीन काल में सभ्यताओं का पालना कहते थे।

एशिया महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • एशिया महाद्वीप विश्व में सबसे बड़ा महाद्वीप हैं।
  • एशिया महाद्वीप विश्व का सर्वाधिक क्षेत्रफल तथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं।
  • एशिया में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हैं।
  • एशिया महाद्वीप का चीन देश दुनिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हैं।
  • दुनिया का सर्वोच्च शिखर माउन्ट एवरेस्ट एशिया में ही स्थित हैं।
  • विश्व की 10 सबसे ऊँची चोटी भी एशिया में ही स्थित हैं।
  • एशिया में विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील स्थित हैं, जो धरातल से लगभग 1741 मी. गहरी हैं।
  • एशिया में विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर स्थित हैं।
  • विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील एशिया के हिमालय क्षेत्र में स्थित पंचपोखरी झील हैं।
  • इस महाद्वीप का दो तिहाई भाग शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में पड़ता हैं।
  • यहाँ अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ जैसे टुण्ड्रा, टैगा, शंकुधारी वन, मिश्र वन, चौड़ी पत्ती वाले पर्णपाती वन आदि वनस्पति प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
  • एशिया में हर प्रजाति के लोग पाये जाते हैं।
  • एशिया में सर्वाधिक गर्म स्थान तुरबट (Turbut) पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में स्थित हैं।
  • विश्व का सर्वाधिक ठंडा स्थान बर्खोंयांस्क (साइबेरिया) रूस में स्थित हैं। यहाँ 60 C तक तापमान रहता हैं।
  • एशिया में विश्व का 94 प्रतिशत जूट, 92 प्रतिशत रबर, 93 प्रतिशत धान, 91 प्रतिशत चाय, 61 प्रतिशत खजूर, 87 प्रतिशत भैंस पायी जाता हैं।
  • विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश मकाउ भी एशिया में ही स्थित हैं।
  • विश्व में सबसे ज्यादा डाकघर वाला देश भारत एशिया में ही स्थित हैं।
  • एशिया का सबसे बड़ा गांव भारत में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गहमर गांव हैं
  • एशिया का सबसे बड़ा रेलवे तंत्र भारतीय रेलवे तंत्र हैं।
  • एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस हैं।
  • एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालदीव हैं।
  • एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियों हैं।
  • विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन का निर्माण चीन में किया गया हैं।
  • लाल सागर और स्वेज नहर एशिया और अफ्रीका को अलग करता हैं।
  • एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगारालैंड (रूस) और गोंडवाना लैंड (द. भारत) में स्थित हैं।
  • एशिया में सबसे ऊँचा पठार पामीर का पठार (तिब्बत का पठार) हैं। इसे विश्व की छत भी कहते हैं।
  • इशिया में सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर (1.3 किमी) उत्तर प्रदेश (भारत) में स्थित हैं।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश चीन हैं।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक गेहूँ और चावल की उत्पादित करने वाला देश चीन हैं।
  • एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग हैं, जो मास्को से व्लाडीवोस्टक तक जाता हैं।

अफ्रीका (Africa)

अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका महाद्वीप एशिया के बाद दुनिया का दूसरा बड़ा महाद्वीप हैं। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्य सागर हैं और भूमध्य सागर के उत्तर में यूरोप महाद्वीप हैं।

अफ्रीका के पूर्व में लालसागर हैं और लालसागर के पूर्व में अरब प्रायद्वीप हैं। तीनों प्रमुख व्रत (विषुवत रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा) अफ्रीका महाद्वीप से होकर निकलती हैं।

ये एकमात्र ऐसा महाद्वीप हैं जिससे तीनों अक्षांश रेखाएं होकर गुजरती हैं। अफ्रीका महाद्वीप में कुल 55 देशों में से 49 देश मुख्य भूमि पर स्थित हैं और 6 देश द्वीपीय देश हैं।

अफ्रीका के 55 देशों में सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल में अलजीरिया हैं, लेकिन जनसंख्य में सबसे बड़ा देश नाइजीरिया हैं।

अफ्रीका के 6 द्वीपीय देश

  1. मेडागास्कर
  2. कोमोरोस
  3. सेशल्स
  4. मॉरीशस
  5. साओ तोमे
  6. केपवर्डे

अफ्रीका महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • विषुवत रेखा के दोनों ओर फैला हुआ यह महाद्वीप विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप पृथ्वी के संपूर्ण स्थल क्षेत्र का लगभग 20 प्रतिशत अफ्रीका में हैं।
  • अफ्रीका का सबसे उत्तरी बिन्दु केप रास वेन तथा दक्षिणि बिन्दु अंगुलहास हैं।
  • इसका समुद्री तट 30,500 किमी. लम्बा हैं।
  • अफ्रीका की वनस्पतियों में उष्ण कटिबंधीय सदाहरित वर्षा वन से लेकर कंटीली झाड़ियां तक पाई जाती हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में लगभग सभी युगों की प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियां पलती रही हैं जैसे निग्रीटों जाति के लोग।
  • अफ्रीका महाद्वीप के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड्स कहलाते हैं।
  • अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी मरूस्थल), पिग्मी (काेंगो बेसिन), बद्दू (सहारा मरूस्थल) में मिले वाली जनजातियां हैं।
  • अफ्रीका में ही विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी स्थित हैं।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक लौंग का उत्पादन जायरे में होता हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वतों में एटलस एवं ड्रैकन्सवर्ग हैं।
  • किलीमंजारों ज्वालामुखी पर्वत भी अफ्रीका में पाया जाता हैं। यह अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियों में नील नदी (विश्व की सबसे लम्बी नदी), कांगो नदी, नाइजर नदी, जांबेजी नदी आदि शामिल हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप की कुछ प्रमुख झीलों में विक्टोरिया झील, एल्वर्ड झील, किवु झील, टांगानीका झील, न्यासा झील (मलावा) आदि शामिल हैं।
  • विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील हैं।
  • विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक ज्वार उत्पादित करने वाला देश नाइजीरिया हैं। इसका विश्व में तृतीय स्थान हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया हैं। इसका विश्व में प्रथम स्थान हैं।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश आइवरी कोस्ट हैं। इसका विश्व में चौथा स्थान हैं।
  • अफ्रीका में किम्बरले खान विश्व की सबसे बड़ी हीरों की खान हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य विश्व में सर्वाधिक स्वर्ण उत्पादक देश हैं।
  • अफ्रीका का जायरे (कांगो) विश्व का सर्वाधिक हीरा उत्पादक देश हैं। तथा दूसरे स्थान पर वोत्सवाना हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनित करने वाला देश गिनी हैं। उसका विश्व में दूसरा स्थान हैं।
  • अफ्रीका में सबसे ज्यादा मैंगनीज उत्पादित करने वाला देश गैबोन हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश मेओटो हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप में विश्व प्रसिद्ध पिरामिड मिश्र में स्थित हैं।
  • विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा मरुस्थल हैं जोकि अफ्रीका महाद्वीप में स्थित हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप उत्तरी और दक्षिणी दोनों गोलाद्धों में स्थित हैं।

उत्तरी अमेरिका (North America)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप अलास्का से लेकर पनामा सिटी तक फैला हुआ हैं। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 10 देश शामिल हैं। U.SA. Maxico and Canada उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के तीन बड़े और प्रमुख देश हैं।

मैक्सिको से लेकर पनामा नहर तक 7 छोटे छोटे देश हैं। इन सात छोटे छोटे देशों को हम मध्य अमेरिका कहते हैं, अर्थात मैक्सिकों के दक्षिण में जो साथ छोटे-छोटे देश हैं वह मध्य अमेरिका कहलाते हैं।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश और उनकी राजधानी

क्र.स.देश का नामदेश की राजधानी
1कनाडाओट्टाबा
2अमेरिका (U.S.A.)वॉशिंगटन डी.सी.
3मैक्सिकोमैक्सिको सिटी
4बेलीजबेलीज सिटी
5ग्वाटेमालाग्वाटेमाला सिटी
6एल साल्बाडोरसान साल्वाडोर
7हान्डुरसटेगु सिगल्वा
8निकारगुआमानागुआ
9कॉस्टा रिकासान जोस
10पनामा सिटीपनामा सिटी

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व के कुल स्थलीय क्षेत्र का 16.5 प्रतिशत और विश्व की कुल जनसंख्या का 8 प्रतिशत भाग इस महाद्वीप में स्थित हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के सबसे उत्तरी बिंदु को केप मुर्चिसन तथा दक्षिणी बिन्दु मोरिस जेसप कहते हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पूर्व में विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड हैं, जोकि डेनमार्क के अधीन हैं।
  • ग्रीनलैंड का क्षेत्रफल लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप की खोज 1492 ई. कोलम्बस ने की थी।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का नाम अमेरिगो विसपुस्सी नाम साहसी यात्री के नाम पर पड़ा।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के आंतरिक भागों में पायी जाने वाली घास भूमियों को प्रेयरी घास के मैदान कहा जाता हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का ग्रेट बेसिन पठार सबसे बड़ा अंतरपर्वतीय पठार हैं।
  • यहाँ की नदियाँ समुद्र तक नहीं पहुँचती हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप की सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कनाडा का बुड वफेलो नेशनल पार्क विश्क का सबसे बड़ा पार्क हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में सेंट लारेंस की खाड़ी स्थित हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा सबसे बड़ा और सेंट पियरे सबसे छोटा देश हैं।
  • डैथ वैली (मृत घाटी) इस महाद्वीप में कैलिफोर्नियां में स्थित हैं।
  • मिसिसिपि मिसौरी नदी इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी हैं।
  • कनाडा में लूसी झील पाई जाती हैं। जिसे एमराल्ड झील के नाम से भी जाना जाता हैं।
  • ग्रीनलैंड से कनाडा के बैफिन द्वीप को डेविस जलडमरूमध्य जोड़ता हैं।
  • विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी हडसन की खाड़ी कनाडा के पूर्वी तट पर इसी महाद्वीप में स्थित हैं।
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया का लॉस एंजिल्स नगर विश्वविख्यात फिल्म उद्योग का प्रमुख केंद्र हैं।
  • विश्व की प्रमुख मक्का मंडी अमेरिका के सेंट लुइस नगर में स्थित हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का कनाडा देश विश्व में सर्वाधिक अखबारी कागज उत्पादित करने वाला देश हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका प्राकृतिक गैस उत्पादित करने वाला सबसे बड़ा देश हैं।
  • उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का सबसे बड़ा रॉकी पर्वत स्थित हैं।
  • रॉकी पर्वत की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एलबर्ट हैं।
  • पूरे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट मैकिन्ले हैं, जोकि अलास्का क्षेत्र में स्थित हैं।
  • कनाडा की कुछ प्रमुख झीले- ग्रेट बेयर झील, अथाबास्का झील, ग्रेट स्लेव झील, विनिपेग झील आदि।
  • अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के छोर पर मायामी ब्रिज हैं, जोकि एक पर्यटन स्थल हैं।

उत्तरी अमेरिका की प्रमुख झीलें

  • सुपीरियर झील (डुलुथ औद्योगिक क्षेत्र)
  • ह्यूरॉन झील
  • मिशिगन झील (गैरी और शिकागों औद्योगिक क्षेत्र)
  • ईरी झील (डेट्रायड औद्योगिक क्षेत्र)
  • ऑनटोरियों झील

ये पाँचों झीलें ग्रेट लैक्स के अन्तगर्त आती हैं।

दक्षिण अमेरिका (South America)

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

पनामा जलसंधि पनामा देश में स्थित हैं, और पनामा देश मध्य अमेरिका का भाग हैं, तो इस पनामा जलसंधि के दक्षिण में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप हैं और उत्तर में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप हैं।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पनामा जलसंधि के दक्षिण में कोलंबिया देश से शुरू होता हैं, और दक्षिण में टिएरा डेल फ्यूगों द्वीप तक स्थित हैं। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल 13 देश शामिल हैं। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील हैं।

ब्राजील 12 देशों में से 10 देशों के साथ सीमा बनाता हैं।

ब्राजील के साथ कितने देश सीमा बनाते हैं?

  1. फ्रेंच गुयानी
  2. सूरी नाम
  3. गुयाना
  4. वेनेजुएला
  5. कोलंबिया
  6. पेरू
  7. बोलिविया
  8. पराग्वे
  9. अर्जेंटीना
  10. उरूग्वे

ब्राजील दक्षिण अमेरिका का इतना बड़ा देश हैं जो लगभग इस महाद्वीप के अधिकतर देशों के साथ सीमा बनाता हैं, तथा दो देश इक्वेडोर और चिली के साथ सीमा नहीं बनाता हैं। शेष 12 देशों में से 10 के साथ सीमा बनाता हैं।

दक्षिण अमेरिका के 13 देशों में से 11 देशों के पास समुद्र तट हैं, तथा 2 देश स्थलरुद्ध देश हैं।

दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • यब विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप हैं।
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की जलवायु मुख्यत: उष्ण कटिबंधीय तथा उपोष्ण प्रकार की हैं।
  • वनस्पतियों में सदाबहार वन सवाना, लियानों, पंपास, ग्रान चाको आदि वनस्पतियां पायी जाती हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका के वर्षा वन का स्थानीय नाम सेल्वास हैं।
  • अमेजन नदी घाटी के वनों में वाल्सा नामक विश्व की सबसे हल्की लकड़ी पायी जाती हैं।
  • दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप में एंडीज पर्वत माला पाई जाती हैं।
  • एंडीज पर्वत के ढलानों के वनों को मोटाना कहते हैं।
  • दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप का लगभग 10 प्रतिशत भूमि ही कृषि योग्य हैं।
  • विश्व की सबसे बड़ी अमेजन नदी दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप में ही स्थित हैं।
  • एंजिल जलप्रपात विश्व का सबसे ऊँचा जल प्रपात हैं, जोकि दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप में स्थित हैं।
  • दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप में चिली और अर्जेंटीना की सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलादो स्थित हैं।
  • इस महाद्वीप के उत्तर में कैरीबियन सागर, उत्तर-पूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिण व दक्षिण पूर्व में दक्षिणी अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित हैं।
  • दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र का दृष्टि से सबसे बड़ी नदी हैं।
  • यह नदी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी हैं।
  • विश्व का एकमात्र देश ब्राजील जिससे होकर भूमध्य रेखा और मकर रेखा दोनों गुजरती हैं।
  • दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप में अर्जेंटीना सर्वाधिक सूरज मुखी के बीज उत्पादित करता हैं। इसका विश्व में दूसरा स्थान हैं।
  • ब्राजील में सर्वाधिक जल विद्युत योजनाओं का विकास हुआ हैं।
  • अर्जेंटिना में पम्पास नामक घास के मैदान पाये जाते हैं।
  • केंडोर पक्षी संसा का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी हैं, जोकि दक्षिणि अमेरिकी महाद्वीप में पाया जाता हैं।
  • पम्पास घास के मैदान को अर्जेंटीना का ह्रदय कहते हैं।
  • चिली में संसार में सबसे अधिक ऊँचे रेल मार्ग बने हुए हैं।
  • रेल मार्गों की सबसे ज्यादा लम्बाई अर्जेंटीना में हैं।
  • इक्वाडोर की राजधानी क्विटो विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित राजधानी हैं।
  • विश्व में ताँबा अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक देश चिली हैं।
  • बोलिविया और चिली इस महाद्वीप के दो स्थलरूद्ध देश हैं।
  • इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील हैं।
  • इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश फॉकलैण्ड हैं।
  • फॉकलैण्ड द्वीप अर्जेंटीना के पास हैं, लेकिन इस पर अधिकार यूनाइटेड किंगडम का हैं।
  • ब्राजील के दो महत्वपूर्ण नगर रिओ डी जेनेरो और संटोस तट पर स्थित हैं। रिओ डी जेनेरो को फैशन नगरी के नाम से जाना जाता हैं।
  • संटोस ब्राजील का बंदरगाह हैं।
  • ब्राजील दुनिया का सबसे ज्यादा कॉफी उत्पादित देश हैं।
  • वेनेजुएला में माराकाउबो झील के आसपास का क्षेत्र पैट्रोलियम के भण्डार के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • दक्षिण ब्राजील से तीन नदीयाँ (पराग्वे नदी, पराना नदी और ऊरूग्वे नदी) निकलती हैं। इन तीनों नदियों के तंत्र को प्लाटा कहते हैं।
  • प्लाटा नदी तंत्र जिस खाड़ी में गिरता हैं। उसे रिओ डी प्लाटा कहते हैं।

अंटार्कटिका (Antarctica)

अंटार्कटिका महाद्वीप

अंटार्कटिका महाद्वीप 5वाँ बड़ा महाद्वीप हैं। यह दक्षिणी गोलार्ध्द में स्थित हैं। अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि तीन महासागरों- हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर तथा अटलांटिक महासागर से घिरी हैं।

अंटार्कटिका महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह विश्व का पाँचवा बड़ा महाद्वीप हैं।
  • यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध्द में स्थित हैं।
  • रॉस सागर और बेडेल सागर दो बड़ी खाड़ियाँ अंटार्कटिका महाद्वीप के आर पार से होकर गुजरने वाली पर्वत श्रृंखला को विपरीत दिशाओं में काटती हैं।
  • इस महाद्वीप पर पेंग्विन, सील, ह्वेल और कई उड़ने वाले पक्षी रहते हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउण्ट विन्सन मैसिफ हैं।
  • यहाँ सरीसृप वर्ग के प्राणी नहीं पाये जाते हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का माउण्ट इरेबस अकेला सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
  • ब्रिटिश नाविक जेम्स कुक ने विश्व भ्रमण के दौरान 1772-75 ई. में अंटार्कटिका महाद्वीप को खोज निकाला था।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि पर पहला कदम रखने वाला नॉर्वे का ए.जे. वुल था।
  • ऱॉबर्ट फेकन ने 17 जनवरी 1912 ई. को अंटार्कटिका महाद्वीप पर ब्रिटिश ध्वज फहराया था।
  • अंटार्कटिका एकमात्र महाद्वीप हैं, जिसका 98 प्रतिशत भाग 2 से 5 किमी मोटी बर्फ की परत से सदैव ढका रहता हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पर सालभर बर्फ जमी रहती हैं, क्योंकि यह दक्षिणी ध्रुव पर स्थित हैं।
  • इसलिए अंटार्कटिका महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का केवल 2 प्रतिशत भाग ही गर्मी में बर्फहीन होता हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का ग्रीष्म और शीत ऋतु में अलग-अलग आकार होने के कारण ही अंटार्कटिका महाद्वीप को गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता हैं।
  • यहाँ क्रिल मछली पाई जाती हैं, जो झुंड में रहना पसंद करती हैं।

यूरोप (Europe)

यूरोप महाद्वीप

यूराल पर्वत के पश्चिम में पुर्तगाल तथा स्पेन तक के भूखण्ड को यूरोप कहा जाता हैं। यूराल पर्वत के पश्चिम में यूरोप महाद्वीप हैं। यूराल पर्वत के पश्चिम में जो रूस हैं। वह यूरोप में आ जाता हैं।

और यूराल पर्वत के पूर्व में जो रूस हैं, उसे साइबेरिया कहते हैं। साइबेरिया रूस के अन्तर्गत आता हैं। रूस की राजधानी मॉस्को यूरोप में आती हैं। यूरोप को हम यूरेशिया का प्रायद्वीप भी कहते हैं।

यूरोप और एशिया को मिलाकर जो भूखण्ड बनता हैं। उसे हम यूरेशिया कहते हैं। उसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर हैं।

यह तीनों तरफ से जल से घिरा होने के बावजूद यूरोप को हम यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप को प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप भी कहते हैं।

यूरोप के प्रमुख प्रायद्वीप

यूरोप में कई प्रायद्वीप पाये जाते हैं, लेकिन परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण प्रायद्वीप इस प्रकार हैं।

  • आइबेरिया का प्रायद्वीप- यह पुर्तगाल और स्पेन में स्थित हैं।
  • जूटलैंड प्रायद्वीप- यह डेनमार्क में स्थित हैं।
  • स्कन्डनेविया का प्रायद्वीप- यह नॉर्वे, स्वीडन तथा फिनलैंड में स्थित हैं।
  • कोल्हा प्रायद्वीप- यह रूस में स्थित हैं।

स्कैंडिनेवियाई देश के नाम

उत्तरी यूरोप महाद्वीप में स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप के अन्तर्गत आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं, जोकि इस प्रकार हैं।

  • नॉर्वे (राजधानी- ऑस्लो)
  • स्वीडन (राजधानी- स्टॉकहोम)
  • फिनलैंड (राजधानी- हेलसिंकी)
  • डेनमार्क (राजधानी- कोपेनहेगन)
  • आइसलैंड (राजधानी- रेक्याविक)

यूरोप महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध्द में स्थित हैं।
  • यूरोप नाम एक एकेडियन ऐरब शब्द से लिया गया हैं। जिसका अर्थ सूर्यास्त होता हैं।
  • इसका समुद्री तट सभी महाद्वीपों में सबसे लम्बा है।
  • यूरोप महाद्वीप की प्रमुख नदी डेन्यूब हैं।
  • यूरोप महाद्वीप का इटली देश विश्व का सर्वाधिक अंगूर तथा जैतून उत्पादित करता हैं।
  • स्विटजरलैंड सुंदर घड़ियाँ बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • यूरोप महाद्वीप के फ्रांस को व्हाइन यॉर्ड तथा नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहते हैं।
  • इसका स्थल खंड एशिया से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए इसे यूरेशिया महाद्वीप भी कहा जाता हैं।
  • यूरोप महाद्वीप तीन ओर से सागर से घिरा हैं, इसलिए इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप कहते हैं।
  • यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस रूस में स्थित हैं।
  • एबरडीन को ग्रेनाइट सिटी के नाम से जाना जाता हैं। यह स्कॉटलैंड में स्थित हैं।
  • नॉर्वे को मध्य रात्रि के सूर्य का देश कहा जाता हैं।
  • राईन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंत स्थलीय जलमार्ग हैं।
  • यूरोप के आल्पस पर्वत, यूराल पर्वत और ब्लैक फॉरेस्ट भ्रंशोत्थ पर्वत हैं।
  • इंग्लिश चैनल यूनाइटेड किंगडम को यूरोप की मुख्य भूमि से अलग करता हैं।
  • नीदरलैंड ने उत्तरी सागर के तट के साथ बड़े-बड़े तटबंध बनाकर समुद्र से खेती करने के लिए भूमि प्राप्त की हैं। इन तटबंधों को डाइक कहते हैं।
  • आल्पस पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विटजरलैंड में हैं।
  • स्विट्जरलैंड और इटली के बीच ग्रेट सेंट बरनार्ड नामक दर्रा हैं जो इनको मार्ग प्रदान करता हैं।
  • यूरोप महाद्वीप के नॉर्वें, स्वीडन और फिनलैंड एवं साइबेरिया क्षेत्र में विश्व के प्रमुख कोणधारी वन पाये जाते हैं।
  • यूरोप महाद्वीप का यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश हैं।
  • फ्रांस और जर्मनी के बीच जो बड़ी रेखा हैं, उसे मैगिनॉट रेखा कहते हैं।
  • यूरोप महाद्वीप के स्थलरूद्ध देशों में स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, चैक गणराज्य, रूमानिया, पोलैंड एवं, हंगरी आदि हैं।
  • यूरोप महाद्वीप की सबसे पश्चिमी राजधानी पुर्तगाल की लिस्वन हैं।
  • आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक आर्कटिक वृत के सबसे समीप स्थित हैं, जो दुनिया की सबसे उत्तरी राजधानी भी हैं।
  • मालटा और साइपरस यूरोप महाद्वीप के भूमध्य सागर में स्थित देश हैं।
  • फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमा पर जूरा पर्वत स्थित हैं।
  • फ्रांस और जर्मनी की सीमा पर बॉसजेस पर्वत स्थित हैं।
  • फ्रांस और स्पेन की सीमा पर पिरेनीज पर्वत स्थित हैं।
  • वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश यूरोप महाद्वीप में स्थित हैं।
  • मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश भी यूरोप महाद्वीप में स्थित हैं।
  • वेटिकन सिटी और सान मरीनो इटली देश के अंदर स्थलरूद्ध देश हैं।
  • यूरोप महाद्वीप की डेन्यूब नदी 5 देशों की राजधानी से होकर गुजरती हैं वो पाँच देशों की राजधानी इस प्रकार हैं- वियना, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, बेलग्रेड, बुखारेस्ट

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा महाद्वीप हैं, जो पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित हैं। मकर रेखा ऑस्ट्रेलिया के बीचे-बीच से गुजरती हैं। ऑस्ट्रेलिया को हम द्विपीय महाद्वीप भी कहते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया एक द्वीप के रूप में दिखाई देता हैं।

और इसलिए भी इसे द्विपीय महाद्वीप कहते हैं, क्योंकि सभी महाद्वीपों में यह सबसे छोटा महाद्वीप हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर से लेकर दक्षिण तक जो पर्वत दिखाई देता हैं, उसे ग्रेट डिवाइडिंग रेंज कहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की अधिकतर चीजें ग्रेट के नाम से जानी जाती हैं। इस पर्वत को ऑस्ट्रेलियन आल्पस भी कहते हैं। ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पर्वत श्रेणी हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी पर्वत श्रेणियाँ

  1. एंडीज पर्वत श्रेणी – यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित हैं।
  2. रॉकी पर्वत श्रेणी – यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित हैं।
  3. हिमालय पर्वत श्रेणी – यह भारत (एशिया) में स्थित हैं।
  4. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज श्रेणी – यह ऑस्ट्रेलिया में स्थित हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • ऑस्ट्रेलिया की खोज एबेल तस्मान और जेम्स कुक के द्वारा की गई।
  • मकर रेखा इस महाद्वीप के लगभग बीचो बीच से होकर गुजरती हैं।
  • इसी कारण इसके उत्तर का भाग हमेशा उष्ण रहता हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश भी कहा जाता हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की केवल 4 प्रतिशत भूमि पर ही खेती होती हैं।
  • प्लैटीपल चार पैरों वाला जीव हैं, जो जमीन में सुरंग बनाता हैं, पानी में तैरता हैं और अंडे भी देता हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रेणी ग्रेट डिवाइडिंग रेंज हैं।
  • पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के केप यॉर्क प्रायद्वीप को टॉरस जलडमरूमध्य अलग करता हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल – ग्रेट सैंडी मरुस्थल(पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया), ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल (पश्चिमि और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया) तथा गिब्सन मरुस्थल(पश्चिमि ऑस्ट्रेलिया) हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्वी तट अर्थात क्वीन्सलैंड तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवाल भित्ति (मूगें की चट्टानों की बहुत बड़ी दीवार) हैं। जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते हैं।
  • विश्व प्रसिध्द प्रवाल भित्ति की लं 1900 किमी. हैं, तथा तट से इसकी निकटतम दूरी 38 किमी हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनित करने वाला देश हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक सीसा उत्पादित करने वाला देश हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया विश्व में तीसरा सर्वाधिक जस्ता अयस्क उत्पादित करने वाला देश हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ली और कूलगार्डी सोने की खानें प्रसिध्द हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया का स्थान विश्व में गेहूँ, गन्ना और कपास उत्पादन में उल्लेखनीय हैं।
    यहाँ के न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य गेहूँ उत्पादन में अग्रणी स्थान रखते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया में विश्व प्रसिध्द मैरीने ऊन उत्पादित होती हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया ऊन का सबसे बड़ा निर्यातक देश हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में न्यूजीलैंड दक्षिण का ब्रिटेन कहलाता हैं।
  • माउंट कोयूस्को ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और पूरे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी हैं।
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज से मर्रे-डार्लिंग नदी निकलती हैं।
  • मर्रे डार्लिंग नदी की घाटी बहुत ही उपजाऊ हैं। पूरे ऑस्ट्रेलिया में एकमात्र यहीं ऐसा क्षेत्र हैं जहाँ गेहूँ पैदा किया जाता हैं।
  • इस उपजाऊ घाटी को रेवेरिना कहते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया में डाउन्स लैंड घास के मैदान पाये जाते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया में वाइपा की खान पायी जाती हैं, जहाँ बॉक्साइट का प्रोडक्शन होता हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख खानें- पिल्बारा की खान, माउन्ट ईसा की खान, माउन्ट बोकनहिल, कूलगार्डी, कालगूरली तथा बाइपा की खान आदि।

7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein FAQs

विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से हैं?

विश्व में कुल 7 महाद्वीप और 5 महासागर हैं। 7 महाद्वीप इस प्रकार हैं- 1. एशिया, 2. अफ्रीका, 3. उत्तरी अमेरिका, 4. दक्षिण अमेरिका, 5. अंटार्कटिका, 6. यूरोप, 7. ऑस्ट्रेलिया

8 महाद्वीप का नाम क्या है?

दुनिया में केवल 7 ही महाद्वीप हैं, लेकिन कुछ सालों पहले न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने एक नये महाद्वीप का पता लगाया था। जिसका जीलैंडिया कहा गया।

जीलैंडिया महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैंड के ऊपर स्थित हैं।

किसी भी भूभाग को महाद्वीप बनाने की कुछ शर्ते होती तो बाद में पता चला कि जीलैंडिया महाद्वीप होने की कुछ शर्ते पूरा नहीं करता। इसलिए कुछ वैज्ञानिक इसे 8 वां महाद्वीप नहीं मानते हैं।

सात महाद्वीपों में कुल कितने देश हैं?

सात महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर लगभग 71% भाग में पानी हैं, और 29% भूमि हैं। जिसपर सात महाद्वीप बसे हुए हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम?

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार एशिया महाद्वीप में लगभग 48 देश हैं।

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस हैं। रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर हैं। रूस की राजधानी मॉस्को यूरोप महाद्वीप में स्थित हैं।

विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

विश्व का सबसे बड़ा देश रूस हैं। रूस एशिया महाद्वीप का देश हैं। और एशिया महाद्वीप में भी यह सबसे बड़ा देश हैं। रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर हैं।

Final Words

मैं उम्मीद करता हूँ, आपको ये विश्व के 7 महाद्वीप (7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein) से जुड़ा पोस्ट बहुत ज्यादा पसंद आया होगा।

अगर आपको भूगोल का विश्व के 7 महाद्वीप (7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein), के बारे में पोस्ट पसंद आया हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपके लिये और भी अच्छे तरके से नये-नये टॉपिक लेकर आयें।

जिससे आप अपने किसी भी एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकें, धन्यवाद

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk – Click here & Geography – Click here

इन्हें भी जरूर पढ़ें

Leave a Comment