एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा | Asia Me Kitne Desh Hai

Join US

दोस्तों अगर आप एशिया महाद्वीप में रहते हो और आप जानना चाहते हो, कि (Asia Me Kitne Desh Hai) एशिया महाद्वीप में कितने देश है और उनके नाम क्या हैं, तो हमारे साथ बने रहे, क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम एशिया महाद्वीप के देशों के नाम, राजधानी एवं मुद्राओं (Asia Me Kitne Desh Hai) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Asia Me Kitne Desh Hai aur unke naam

एशिया में कितने देश है (Asia me Kitne Desh Hai)

दोस्तों पूरी दुनिया में 7 महाद्वीप हैं, अर्थात पूरी दुनिया 7 महाद्वीप और 5 महासागरों से मिलकर बनी हुई हैं। इन सात महाद्वीपों में लगभग 195 देश शामिल हैं। प्रत्येक महाद्वीप कुछ देशों से मिलकर बना होता हैं। इसी प्रकार एशिया महाद्वीप भी संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कुल 48 देशों से मिलकर बना हैं।

आगे आप इन सभी 48 देशों के नाम, राजधानी एवं मुद्राओं के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही इसी पोस्ट में हम एशिया महाद्वीप और एशिया के कुछ बड़े देशों के बारे में भी जानेंगे जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

नामएशिया महाद्वीप
क्षेत्रफल4,38,20,000 वर्ग किमी
जनसंख्या4,694,576,167
कुल देश48 देश
बड़ा देश (क्षेत्रफल)रुस
बड़ा देश (जनसंख्या)चीन
भाषाएँअलैटिक, इंडो-यूरोपियन, तिब्बती भाषा समूह, भारत-चीन तिब्बती
प्रमुख देशरूस, चीन, भारत, जापान, इण्डोनेशिया, पाकिस्तान
प्रमुख नदियाँयाग्त्सी, येलो नदी, ब्रहम्पुत्र, सिंधु, गंगा, मेकाँग
प्रमुख मरुस्थलगोबी मरुस्थल, रुब-अल-खाली मरुस्थल, अन-नफूद मरुस्थल

दुनिया में कुल 7 महाद्वीप हैं, लेकिन इन 7 महाद्वीपों में सबसे बड़ा एशिया महाद्वीप ही हैं। जिसका क्षेत्रफल लगभग 44,614,000 वर्ग किलोमीटर हैं। एशिया महाद्वीप को भारत के साथ साथ रुस, चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप बनाते हैं।

इसी के साथ दुनिया की सबसे गहरी झील ‘बैकाल झील’ एशिया महाद्वीप में ही स्थित हैं। जिसकी कुल लंबाई लगभग 1471 किलो मीटर हैं।

भारत किस महाद्वीप में स्थित है?

एशिया महाद्वीप का विभाजन

दोस्तों एशिया और यूरोप महाद्वीप कोई अलग अलग महाद्वीप नहीं हैं, बल्कि इनका विभाजन कर दिया गया। विभाजन करने के लिए कुछ भोगोलिक आधार लिए गए हैं। जोकि इस प्रकार हैं-

पश्चिम में स्पेन से लेकर पूर्व में रसिया के पूर्वी भाग तक एक ही भूमिखण्ड हैं, लेकिन बीच में हमने एक काल्पनिक रेखा मान ली। उस काल्पनिक रेखा के पूर्व में एशिया महाद्वीप हैं, और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप हैं।

यह काल्पनिक रेखा रूस के एक बहुत बड़े यूराल पर्वत के समानान्तर एक रेखा कैश्पियन सागर के बीचो-बीच होती हुई पश्चिम में काला सागर से होते हुए भूमध्य सागर तक मान ली गई हैं।

इसी कारण कुछ देश दोनों महाद्वीप में आते हैं। जोकि आपकी सुविधा के लिए कॉमन देशों की सूची नीचे दी गई हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम (Asia Me Kitne Desh Hai)

अगर आप Asia Me Kitne Desh Aate Hai जानना चाहते हैं, तो संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 48 देशों की सूची इस प्रकार हैं।

क्रमांकदेश का नामराजधानीमुद्रा
1चीनबीजिंगयूआन
2भारतनई दिल्लीरुपया
3इंडोनेशियाजकार्तारूपिया
4पाकिस्तानइस्लामाबादपाकिस्तानी रूपया
5बांग्लादेशढाकाटका
6जापानटोक्योयेन
7फिलीपीन्समनीलाफिलीपीन पीसो
8वियतनामहनोईडौंग
9तुर्कीअंकारातुर्की लीरा
10ईरानतेहरानईरानी रियाल
11थाईलैंडबैंकॉकबात
12म्यांमारनाएप्यीडॉक्यात
13साउथ कोरियासिओलदक्षिण कोरियाई वोन
14इराकबगदादईराकी दीनार
15अफगानिस्तानकाबुलअफ़गानी
16सऊदी अरबरियाधसऊदी रियाल
17उज्बेकिस्तानताशकंदसोम
18मलेशियाकुआलालम्पुररिंग्गित
19यमनसानायमनी रियाल
20नेपालकाठमांडूनेपाली रूपया
21नार्थ कोरियाप्योंगयांगउत्तर कोरियाई वोन
22श्रीलंकाश्री जयवर्धनपुरा कोटेश्रीलंकाई रूपया
23कज़ाख़स्ताननूरसुल्तानटेंगे
24सीरियादमस्कससरीरियन पौंड
25कम्बोडिआनॉम पेनरियेल
26जॉर्डनअम्मानजॉर्डन दीनार
27अज़रबैज़ानबाकूमनत
28संयुक्त अरब एमिरेट्सआबू धाबीदिरहम
29ताजीकिस्तानदुशान्बेताजिक रूबल
30इजराइलजेरूसलमशेकेल
31लाओसविएन्तिएनकिप
32लेबनॉनबेरुतलेबनीज पाउंड
33किर्ग़िज़स्तानबिश्केकसोम
34तुर्कमेनिस्तानअश्गाबादमनत
35सिंगापुरसिंगापुरसिंगापुर डॉलर
36ओमानमस्कटओमानी रियाल
37पलेस्टाइनरामल्लाहशेकेल
38कुवैतकुवैत सिटीकुवैती दीनार
39जॉर्जियातीब्लिसीलारी
40मंगोलियाउलानबटोरतुग्रिक
41अर्मेनिआयेरेवानदाम
42क़तरदोहाक़तारी रियाल
43बहरीनमनामाबहरीनी दीनार
44तिमोर लेस्तेदिलीडॉलर
45सायप्रस द्वीपनिकोसियासाईप्रस पाउंड
46भूटानथिम्पूनगूलट्रम
47मालदीवमालेमालदीव रूफिया
48ब्रूनेईबंदर सेरि बेगावानब्रुनेई डॉलर
49रूसमास्कोरूबल

कुल मिलाकर लगभग 49 देश एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत आते हैं। लेकिन दोस्तों इन देशों में कछ देश यूरोप महाद्वीप में भी आते हैं। जिनकी सूची आगे दी गई हैं।

विश्व के 7 महाद्वीप और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

एशिया और यूरोप में आने वाले देशों की सूची

पहले यूरोप और एशिया महाद्वीप को संयुक्त रूप से यूरिशिया महाद्वीप कहा जाता था। इसी प्रकार नीचे कुछ ऐसे देशों की सूची दी गयी हैं, जो यूरोप और एशिया दोनों महाद्वीप में आते हैं।

क्रमांकदेश का नामयूरोप में शामिल क्षेत्र
1रूसलगभग 39 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र
2तुर्कीलगभग 23 हजार वर्ग किलोमीटर
3कजाखस्तानलगभग 1.8 लाख वर्ग किलोमीटर
4अजरबैजानलगभग 6.9 हजार वर्ग किलोमीटर
5जॉर्जियालगभग 2.5 हजार वर्ग किलोमीटर
6साइप्रसक्षेत्र नहीं (नजदीकी रूप से जुड़ा हुआ है)

एशिया महाद्वीप के 3 प्रमुख देश

यहाँ पर एशिया महाद्वीप के 3 प्रमुख देश दिए गये, जोकि एशिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • रूस (रूस का विस्तार यूरोप महाद्वीप तक हैं।)
  • चीन
  • भारत

विषुवत रेखा एशिया के दो देशों से होकर गुजरती हैं, जोकि निम्नलिखित हैं।

  • मालद्वीप
  • इण्डोनेशिया (यह देश 13000 द्वीपों से मिलकर बना हैं।)

Asia Me Kitne Desh Hai FAQs

पूरी पृथ्वी पर कुल कितने देश हैं?

संयुक्त राष्ट्र (UNO) के अनुसार पूरी पृथ्वी पर लगभग 195 देश हैं।

एशिया में कौन कौन से देश आते हैं?

Asia Me Kitne Desh Aate Hai इसका सही उत्तर हैं, एशिया में लगभग 48 देश आते हैं। जिनमें रूस, चीन, भारत, तुर्की, जापान, मालदीव और अजरेबैजान आदि एशिया महाद्वीप में आते हैं।

एशिया में कुल कितने देश हैं और उनके नाम?

यूनाइटेड नेशन के अनुसार एशिया में कुल 48 देश शामिल हैं, जोकि इस पोस्ट में आपको डिटेल में बताया गया हैं।

क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश रुस हैं। रूस का क्षेत्रफल लगभग 17,125,191 वर्ग किलो मीटर हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा (Asia Me Kitne Desh Hai) के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी Asia Me Kitne Desh Aate Hai पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि एशिया के 48 देश कौन कौन से हैं? (Asia Me Kitne Desh Hai)

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment