भारत के 5 सबसे बड़े व ऊँचे बाँध | Bharat Ka Sabse Bada Bandh

Join US

Biggest Dams in India: दोस्तों क्या आप जानते भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा हैं? (Bharat Ka Sabse Bada Bandh) अगर नहीं तो बोफिख्र रहिये क्योंकि आज की इस पोस्ट में आप आसान भाषा में भारत के 5 सबसे बड़े व ऊँचे बाँधों के बारे में जानेंगे. तो आइये जानते हैं, कि भारत के 5 सबसे ऊँचे बाँध कौन-से हैं।

Bharat Ka Sabse Bada Bandh kaunsa hai

किसी भी देश के लिए बाँध बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह घरेलू, उद्योग, सिँचाई के पानी उपलब्ध कराते हैं, इसके अतिरिक्त बाँध भारी बरसात होने के कारण यह बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने तथा नियंत्रित करने में काम आते हैं।

बाँध और उनके जलाशय अक्सर मछुवारों को मछली पकड़ने और मनोरंजन का स्थान भी प्रदान करते हैं, कई जगहों पर बाँधों को एक पर्यटक स्थल की तरह उपयोग में लाया जाता हैं।

बाँध का उपयोग अक्सर पानी बिजली उत्पादन तथा नदी नेवीगेशन के लिए भी किया जाता हैं। तो दोस्तों आपने जाना की किसी भी देश के लिए बाँध इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं, तो आइये अब मैं आपको बताता हूँ कि भारत का सबसे बड़ा बाँध कौनसा हैं (Bharat Ka Sabse Bada Bandh) और फिर हम एक एक करके भारत के 5 सबसे बड़ा डैमों के बारे में जानेंगे।

Bharat Ka Sabse Bada Bandh Kaunsa Hai

टिहरी बाँध भारत का सबसे ऊँचा और विश्व का 8वाँ सबसे ऊँचा बाँध हैं। जिसकी ऊँचाई लगभग 260 मीटर हैं। यह उत्तराखंड की दो प्रमुख नदियों भागीरथी और भीलंगाना पर बना हुआ हैं। टिहरी बाँध को स्वामी रामतीर्थ सागर बांध भी कहा जाता हैं।

टिहरी बांध की ऊँचाई लगभग 260 मीटर, लंबाई लगभग 575 मीटर तथा इसकी चौड़ाई लगभग 1128 मीटर हैं। टिहरी बांध के पीछे लगभग 2.6 घन किलोमीटर का जलाशय हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई और पानी बिजली बनाने हेतु किया जाता हैं।

इस बांध से 1000 मेगाबाट की बिजली उत्पन्न की जाती हैं।

टिहरी बाँध परियोजना का प्लान सन् 1961 में किया गया था और 1978 में इसका निर्माण शुरू हुआ और 2006 में यह बनकर तैयार हो गया।

भाारत में शीर्ष 10 सबसे लम्बी नदियों की सूची

भारत के 5 सबसे ऊँचे बांध

यहाँ पर भारत के 5 सबसे बड़े व ऊँचे बांध दिए गए हैं।

1. टिहरी बांध (Tehri Dam)

टिहरी बांध भारत का ही नहीं विश्व में भी बड़े बांधों की सूची में आता हैं। यह 260 मीटर की ऊँचाई के साथ भारत का सबसे ऊँचा डैम हैं। जोकि उत्तराखंड में गंगा की सहायक नदी भागीरथी और भीलंगाना से मिलकर बनता हैं। यह मुख्य रूप से सिंचाई और पानी बिजली के लिए बनाया गया हैं।

2. भाखड़ा नांगल बांध (Bhakra Nangal Dam)

भाखड़ा नागल बांध भारत का सबसे बड़ा बांध हैं, वहीं ऊँचाई में दूसरे नंबर का हैं। भाखड़ा नांगल बांध की ऊँचाई लगभग 225 मीटर (740 फीट) हैं। यह एशिया का 225 मीटर ऊँचाई वाला दूसरा ग्रेविटी बांध हैं। इसकी लंबाई लगभग 518 मीटर हैं।

भाखड़ा नांगल बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित हैं। भाखड़ा नांगल बांध के जलाशय को गोबिन्द सागर जलाशय भी कहते हैं, क्योंकि इसमें लगभग 9.34 बिलियन क्यूबिक मीटर तक पानी हो सकता हैं, जो इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा जलाशय बनाता हैं।

यह सतलुज नदी पर स्थित दो बांधों भाखड़ा और नांगल बांधों से मिलकर बना हैं। इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य जल विद्युत उत्पादन और सिंचाई का हैं। इसलिए इसके दोनों ओर 10 बिजली जनरेटर लगे हुए हैं, जो बारिश आने पर बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करते हैं।

भाखड़ा नांगल बांध परियोजना राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना हैं, लेकिन इसका पानी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों को मिलता है।

3. सरदार सरोवर बांध (Sardar Sarovar Dam)

सरदार सरोवर बांध भारतीय राज्य गुजरात के नर्मदा जिले में नर्मदा नदी पर 138 मीटर ऊँचा (नींव सहित 163 मीटर) तथा 1210 मीटर लंबाई वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध हैं। इस परियोजना का उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त इलाकों तक पानी पहुँचाना तथा मध्य प्रदेश के इलाकों में बिजली पैदा करना हैं।

लेकिन सरदार सरोवर बांध तथा महेश्वर परियोजना का लगातार विरोध होता आ रहा हैं, क्योंकि इन दोनों परियोजनाओं की लागत अनुमानित काफी ऊँपर चली गयी हैं। दोनों ही परियोजना नर्मदा नदी पर ही बनाई जा रही हैं।

इस बांध परियोजना का निर्माण सन् 1979 में शुरू हुआ था। इसकी विद्युत उत्पादन की क्षमता 1450 मेगावाट हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा

4. हीराकुंड बांध (Hirakund Dam)

हीराकुंड बाँध भारतीय राज्य ओडिशा में महानदी पर बना हुआ एक बांध हैं। हीराकुंड बांध संसार का सबसे बड़ा और लंबा मानव निर्मित बांध हैं। हीराकुंड जलाशय की लंबाई लगभग 55 किलो मीटर हैं। यह मिट्टी की कंकरीट और पत्थर के द्वारा बनाया गया हैं।

हीराकुंड बांध परियोजना भारत की आजादी के बाद पहली बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना हैं। जिसकी ऊँचाई 200 फीटर हैं, तथा लंबाई 26 किलो मीटर हैं। इस बांध की विद्युत उत्पादन क्षमता लगभग 347.5 मेगावाट्स की हैं।

हीराकुंड बांध लंबा और विशाल होने के कारण इसके पीछे एक विशाल कृत्रिम झील का निर्माण हो जाता हैं, जिसे हीराकुंड जलाशय कहते हैं, जो एक पर्यटक आर्कषण बन जाता हैं। सर्दी के मौसम में यहाँ प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलते हैं।

बांध के निर्माण के दौरान इसके आस पास कुछ पुराने मंदिरों की खोज भी की गई थी। जिनको देखने के लिए आप मई और जून में नाव के द्वारा जा सकते हैं। बाँध की इतनी लंबाई और पीछे विशाल जलाशय एक देखने लायक नजारा होता हैं। कुछ समय के लिए तो ऐसा लगता हैं, जैसा कि आप किसी समुद्र के किनारे आ गए।

5. नागार्जुन सागर बांध (Nagarjuna Sagar Dam)

नागार्जुन सागर बांध भारत के तेलंगाना राज्य में कृष्णा नदी पर स्थित हैं। यह तेलंगाना की प्रमुख नदी घाटी परियोजना हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा चिनाई वाला बांध हैं। इसका नामकरण बौद्ध विद्वान नागार्जुन जी के नाम पर किया गया था। इसका निर्माण 1972 में हुआ था। नागार्जुन सागर बांध की ऊँचाई 490 फीट तथा लंबाई 1.6 किलोमीटर हैं।

इसमें 26 फाटक हैं, और इसकी क्षमता लगभग 11, 472 मिलियन क्यूबिक मीटर हैं। इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 8 इकाई के साथ 815.6 मेगावाट हैं। यह लगभग 10 लाख एकड़ से अधिक की सिंचाई करता हैं।

Bharat Ka Sabse Bada Bandh FAQs

भारत का सबसे बड़ा बांध कौनसा है?

भारत का सबसे बड़ा बांध टिहरी बांध हैं। यह ऊँचाई में भी भारत का सबसे ऊँचा बांध हैं। यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित हैं।

भारत का सबसे लंबा बांध कौनसा हैं?

भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड बांध हैं, जोकि ओडिशा राज्य में महानदी पर बना हुआ हैं। इसकी लंबाी लगभग 26 किलो मीटर हैं।

भारत में कुल कितने बड़े बांध है?

भारत में कुल प्रमुख लगभग 32000 बांधों का होने का अनुमान हैं। 32000 में मध्यम आकार के बांध हैं।

भारत का सबसे पहला बांध कौन सा है?

भारत का सबसे पहला बांध कल्लनई बांध / ग्रैंड एनीक हैं, जोकि दूसरी शताब्दी ईस्वी में चोल राजवंश के राजा करिकल द्वारा निर्मित किया गया हैं। यह तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली से लगभग 20 किलोमीटर दूर कावेरी नदी पर बना हुआ हैं।

तमिलनाडु के लोग आज भी इस बांध का उपयोग करते हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से भारत का सबसे बड़ा बाँध कौनसा हैं? (Bharat Ka Sabse Bada Bandh kaunsa hai) के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकती हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी भारत का सबसे बड़ा बाँध (Bharat Ka Sabse Bada Bandh) तथा भारत के 5 सबसे बड़े और ऊंचे डैम कौन से हैं, पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि Bharat Ka Sabse Bada Bandh Kaun sa Hai.

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी।

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment