भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है | Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai

Join US

Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai: भारत एक खूबसूरत देश है जहां बहुत सारे प्राकृतिक अजूबे पाये जाते हैं, जिनमें दुनिया के कुछ सबसे लुभावने झरने भी शामिल हैं। ये झरने दुनिया भर से कई पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। भारत में कई राजसी झरने हैं जो देखने लायक हैं। अगर आप भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा हैं के बारे में उत्सुक हैं, तो मैं आपको बता दूँ,

भारत का सबसे बड़ा और ऊँचा जलप्रपात कर्नाटक में स्थित कुंचिकल जलप्रपात है। जिसकी ऊँचाई लगभग 455 मीटर (1493 फीट) हैं। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक में वराही नदी पर स्थित हैं, और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है।

आज की इस पोस्ट में आप भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है (Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai) के बारे में डिटेल में जानेंगे।

Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है – Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai

अगर हम बात करें कि भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात या भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा हैं, तो वह कुंचिकल जलप्रपात हैं। कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक में स्थित बराही नदी पर हैं। जिसकी ऊँचाई लगभग 455 मीटर (1493 फीट) हैं। इसकी लंबाई ही इसको भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात बनाती हैं।

कुंचिकल जलप्रपात (Kunchikal Falls) कर्नाटक के निडगोंडु गांव, मास्तीकट्टे के समीप, शिमोगा जिले में स्थित हैं।

कुंचिकल जलप्रपात (Kunchikal Falls) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  • कुंचिकल जलप्रपात भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है।
  • यह पश्चिमी घाट पर स्थित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन के लिए जाना जाता है।
  • पर्यटकों को कुंचिकल जलप्रपात तक पहुँचने या स्थानीय जीप की सवारी करने या निजी वाहन किराए पर लेने के लिए लगभग 4-5 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती हैं।
  • परिवहन के लिए परमिट प्राप्त किया जाना चाहिए और यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जांचना पड़ता हैं।।
  • कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है, जिसकी ऊँचाई लगभग 455 मीटर (1493 फीट) है।
  • यह वाराही नदी द्वारा बनाया गया हैं, जो झरने के रूप में चट्टान के नीचे गिरने से पहले पश्चिमी घाट से बहती है।
  • पानी कई स्तरों में गिरता है और पानी गिरने की आवाज दूर से ही सुनी जा सकती है।
  • यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, पश्चिमी घाट के बीच में इसका अनूठा स्थान घने जंगलों और खड़ी चट्टानों से घिरा हुआ है।
  • गिरते पानी की धुंध एक जादुई वातावरण बनाती है, और आगंतुक सुरक्षित दूरी से झरने की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं या झरने के आधार पर ताज़ा पूल में डुबकी लगा सकते हैं।
  • कुंचिकल जलप्रपात एक मौसमी जलप्रपात है, जो मानसून के मौसम (जून से सितंबर) के दौरान अपने चरम पर होता है।
  • पर्यटकों को मानसून के मौसम में सावधान रहना चाहिए क्योंकि झरने का रास्ता फिसलन भरा और खतरनाक होता है।

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात किस नदी पर है

भारत का सबसे ऊँचा सीधा गिरने वाला झरना जोग जलप्रपात हैं, जोकि कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित हैं। जबकि भारत का सबसे ऊँचा और सबसे बड़ा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात हैं, जोकि कर्नाटक में ही बराही नदी पर स्थित हैं। लेकिन कुंचिकल जलप्रपात चट्टान से सीधा न गिरकर सीढ़ियों के ढाल में गिरता हैं, वहीं जोग जलप्रपात विल्कुल सीधा गिरता हैं।

यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है

जलप्रपात किसे कहते हैं – Jalprapat Kise Kahate Hain

जलप्रपात उस स्थान को कहते हैं, जब कोई नदी किसी पहाड़ या किसी ऊँची चट्टान से अपना जल नीचे भूमि पर गिराती हैं। जब कई नदियां एक साथ अधिक मात्रा में अपना जल किसी ऊँची चट्टान से भूमि पर गिराती हैं, तो उसे महा जलप्रपात कहते हैं, और जब यह जल कम मात्रा में भूमि पर गिरता हैं, तो उसे जलप्रपात कहते हैं।

भारत में अधिकतर जलप्रपात दक्षिण भारत में पाये जाते हैं। क्योंकि पश्चिमि घाट से निकलकर अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ तीव्र ढाल के सहारे प्रवाहित होती हैं। जिस कारण पश्चिमी घाट पर बहने वाली नदियाँ बहुत ही प्रपाती हैं, अर्थात तीव्र गति से बहती हैं। इसलिए ये नदियाँ जलप्रपातों का निर्माण करती हैं।

जलप्रपात कैसे बनता हैं – Jalprapat Kaise Banta Hai

जलप्रपात का निर्माण कटाव के माध्यम से होता अर्थात जब नदियां चट्टानों और मिट्टी का कटाव करने से जलप्रपात का निर्माण होता हैं।

जब एक नदी की धारा अपने उद्गम स्थल से निकल प्रवाहित होती हैं, तो उसके रास्तें में कुछ नरम और कठोर चट्टाने पड़ती हैं। अत: नरम चट्टानों का कटाव निश्चित हो जाता हैं, लेकिन नदी कठोर चट्टानों का कटाव नहीं कर पाती जिसके चलते जलप्रपात का निर्माण होता हैं।

अधिकतर वह नदियां जलप्रपात बनाती हैं, जो छोटी और तीव्र होती हैं, क्योंकि तीव्र गति से प्रवाहित होने वाली नही मिट्टी और चट्टानों को आसानी से अपरदित कर देती हैं, जिसके चलते नदी के द्वारा जलप्रपात बनाना आसान हो जाता हैं। लेकिन दोस्तों यह जलप्रपात प्राकृतिक रूप से निर्मित होते हैं।

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है

जलप्रपात कितने प्रकार के होते हैं?

जलप्रपात कई प्रकार के होते हैं, अर्थात पहाड़ या चट्टानों पर से गिरने की विशेषताओं के आधार पर जलप्रपात कई प्रकार के होते हैं, जोकि निम्नलिखित हैं।

  • खण्डक जलप्रपात (Block Falls)
  • सोपानी जलप्रपात (Cascade Falls)
  • महा जलप्रपात (Cataract Falls)
  • ढालू जलप्रपात (Chute Falls)
  • पंखा जलप्रपात (Fan Falls)
  • हिमाद्रि जलप्रपात (Frozen Falls)
  • खरदुम जलप्रपात (Horsetail Falls)
  • गोता जलप्रपात (Plunge)
  • विभक्त जलप्रपात (Segmented Falls)
  • पांतिक जलप्रपात (Tiered Falls)
  • बहु-चरणी जलप्रपात (Multi-Step Falls)
  • कैटाडूपा जलप्रपात (Catadupa Falls)

दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी हैं

FAQs (Frequently Asked Question)

भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा और सबसे ऊँचा कुंचिकल जलप्रपात हैं, जोकि कर्नाटक में वराही नदी पर स्थित हैं। कुंचिकल जलप्रपात की कुल ऊँचाई लगभग लगभग 455 मीटर (1493 फीट) हैं। यह सीधा नहीं गिरता हैं, बल्कि सीढ़ी की तरह भूमि पर गिरता हैं।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है?

भारत का दूसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात बरेहीपानी जलप्रपात हैं। यह कुंचिकल जलप्रपात के बाद दूसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात हैं। इसकी ऊँचाई लगभग 399 मीटर (1309 फीट) है। यह ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधबलंगा नदी पर स्थित हैं।

भारत का विशालतम जलप्रपात कौन सा है?

भारत का विशालतम जलप्रपात नियाग्रा जलप्रपात हैं, जोकि गोदावरी की सहायक नदी इंद्रावती पर चित्रकोट नामक स्थान पर पड़ता हैं। यह अपनी विशाल जलराशि के कारण नियाग्रा के नाम से भी जाना जाता हैं। वर्षा ऋतु में इसका विस्तार बहुत अधिक हो जाता हैं।

भारत का सबसे छोटा जलप्रपात कौन सा है?

भारत का सबसे छोटा जलप्रपात हुन्डरु जलप्रपात हैं, जोकि भारत में झारखंड राज्य के राँची जिले में स्वर्ण रेखा नदी पर स्थित हैं। इसकी कुल ऊँचाई लगभग 98 मीटर (322 फीट) हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है, Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai, भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा हैं और भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है यह कहाँ अवस्थित है के बारे में विस्तार से जाना। साथ ही जलप्रपात क्या हैं, जलप्रपात किसे कहते हैं और जलप्रपात कितने प्रकार के होते हैं, और विशेषताओं पर चर्चा की, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा हैं (Bharat Ka Sabse Bada Jalprapat Kaun Sa Hai).

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment