कुतुब मीनार की लंबाई और चौड़ाई कितनी है | Qutub Minar Ki Lambai Kitni Hai

Join US

दोस्तों क्या आप जानते हैं, कि कुतुब मीनार लंबाई और चौड़ाई कितनी है (Qutub Minar ki Lambai Kitni Hai). यदि नहीं तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको (Length of Qutub Minar) कुतुब मीनार की लंबाई कितनी है के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में स्थित कुतुब मीनार की लंबाई अर्थात ऊँचाई 72.5 मीटर (238 फ़ीट) हैं, जोकि इसे विश्व की सबसे ऊँची मीनार बनाता हैं। आगे आप कुतुब मीनार की लंबाई, इतिहास और इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होंगे, इसलिए आगे पढ़ते रहे।

तो आइये विस्तार से जानते हैं, कि

  • Qutub Minar ki Lambai Kitni Hai
  • कुतुब मीनार की चौड़ाई कितनी है?
  • कुतुब मीनार कहां है और किसने बनवाया?
  • कुतुब मीनार का निर्माण कब हुआ?
  • कुतुब मीनार को बनाने में कितना समय लगा?
  • कुतुब मीनार किसकी याद में बनाया गया था?
  • कुतुब मीनार किस दिन बंद रहता है?
Qutub Minar Ki Lambai Kitni Hai

कुतुब मीनार की लंबाई कितनी है – Qutub Minar Ki Lambai Kitni Hai

कुतुब मीनार की लंबाई एवं ऊँचाई लगभग 72.5 मीटर (237.86 फीट) हैं, कुछ विद्वान इसको लगभग 73 मीटर मानते हैं। यह ईंटों से बनी दुनिया की सबसे ऊँची मीनार हैं। कुतुब मीनार का व्यास लगभग 14.33 मीटर हैं, जो इसके ऊपरी हिस्से में जाकर 2.75 मीटर हो जाता हैं।

कुतुब मीनार की चौड़ाई इसके निचले हिस्से में ज्यादा हैं, क्योंकि यह जड़ में मोटा हैं, लेकिन ऊपर को धीरे धीरे इसकी चौड़ाई कम होती जाती हैं। कुतुब मीनार कुल 379 सीढ़ियां हैं।

कुतुब मीनार दिल्ली में स्थित हैं। इसलिए यह दिल्ली का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी हैं। कुछ इतिहासकारों का मानना हैं, कि कुतुब मीनार का नाम भारतीय शासक कुतुबुद्दीन ऐबक के नाम पर पड़ा, वहीं कुछ विद्वान इस मत से सहमत नहीं होते और उनका मानना हैं, कि बगदाद के एक संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर इस मीनार का नाम कुतुब मीनार पड़ा।

स्थान:महरौली, दक्षिण दिल्ली
निर्माण:1193 – 1368
कुतुब मीनार की लंबाई (ऊँचाई):72.5 मीटर  (273.86 फीट)
आधार व्यास:14.32 मीटर
शीर्ष व्यास:2.75 मीटर
कुल सीढ़ियाँ:379
प्रकार:सांस्कृतिक
महाद्वीप:एशिया

कुतुब मीनार कहां है और किसने बनवाया।

कुतुब मीनार भारतीय राजधानी शहर दिल्ली के महरौली भाग में स्थित हैं। यह लाल और बफ सेंड स्टोन से बनी भारत की सबसे ऊँची मीनार हैं। वास्तव में कुतुब मीनार का निर्माण अफगानिस्तान में स्थित जामा की मीनार से प्रेरित होकर और उससे आगे निकलने की इच्छा में भारत के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुबु मीनार का निर्माण सन् 1193 में आरंभ करवाया था, परन्तु यह इसका आधार ही बनवा पाया था।

इसके पश्चात् इसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने तीन मंजिलें बनवाई और सन् 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने इसकी पांचवी और अंतिम मंजिल बनवाई।

मौर्य साम्राज्य का उदय एवं पतन, प्रशासन, अर्थव्यवस्था, समाज

कुतुब मीनार कहां स्थित है?

कुतुब मीनार भारतीय राजधानी शहर दक्षिण दिल्ली के महरौली भाग में स्थित हैं। कुतुब मीनार को सन् 1993 में वर्ल्ड हैरिटेज का दर्जा दिया गया था, अर्थात यह एक विश्व धरोहर स्थल भी हैं।

कुतुब मीनार पर आप किसी बस या मैट्रो के द्वारा भी जा सकते हैं, क्योंकि कुतुब मीनार के नजदीक में एक मैट्रो स्टेशन कुतुब मीनार हैं। महरौली जाने वाली सभी वसें और ट्रेनें कुतुब मीनार होती हुई जाती हैं।

कुतुब मीनार का निर्माण कब हुआ?

गुलाम वंश के शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1199 में कुतुब मीनार की नींव रखी थी। कुतुब मीनार का निर्माण अजान देने के लिए करवाया गया था, क्योंकि उस समय मुस्लिमों को नमाज पढ़ने और नमाज का टाइम पता लगाने में दिक्कत होती थी। इसलिए कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार की की नींव रखी थी, ताकि सभी नमाजियों को अजान देकर सही समय पर बुलाया जाएं।

लेकिन यह इसकी पहली मंजिल ही बना पाया था। इसके बाद इसके दामाद शम्‍स उद्दीन इतुतमिश ने इसके ऊपर तीन ओर मंजिले जोड़ी। अंत में सन् 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने कुतुबमीनार की बाकी चांचवी और अंतिम मंजिल बनावक कुतुब मीनार का निर्माण करवाया था।

इस तरह से कुतुब मीनार के निर्माण की कोई निश्चित तारीख नहीं हैं, क्योंकि इसका निर्माण कई काल और कई शासकों द्वारा करवाया गया था।

विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है

कुतुब मीनार को बनाने में कितना समय लगा?

दोस्तों जैसे कि आपको ऊपर बताया गया हैं, कि कुतुब मीनार की नींव 1199 में कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा रखा गयी थी, लेकिन वह इसका आधार अर्थात एक मंजिल ही बनवा पाया था, शेष 4 मंजिलों का निर्माण उसके उत्तराधिकारी द्वारा बनवाया गया।

कुतुब मीनार किसकी याद में बनाया गया था?

कुतुब मीनार वास्तव में पश्चिमी अफगानिस्तान के गौर प्रांत में स्थित जाम की मीनार से प्रेरित होकर बनाया गया था, क्योंकि उस समय जाम की मीनार बहुत ही प्रसिद्ध थी। जाम की मीनार और कुतुब मीनार दोनों ही देखने में एक जैसे लगते हैं, और दोनों ही ईंटों से बनी हुई मीनार हैं। अत: जिस तरह से कुतुब मीनार पर कुरआन की आयते, लकीरें तथा आकृतियाँ बनी हुई, ठीक उसी तरह जाम की मीनार पर भी मौजूद हैं।

इसलिए कहा जाता हैं, कि कुतुब मीनार का निर्माण जाम की मीनार से प्रेरणा लेकर और उससे ऊंची मीनार बनाने की इच्छा लेकर करवाया था।

कुतुब मीनार किस दिन बंद रहता है?

कुतुब मीनार हफ्ते के किसी भी दिन बंद नहीं रहता अर्थात यह सातों दिन खुलता हैं। इसमें जाने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हैं। इसमें आप आराम से 1 से 2 घंटे बिता सकते हैं।

कुतुब मीनार में कितनी सीढ़ियां है?

कुतुब मीनार की लंबाई लगभग 72.5 मीटर हैं तथा फीट में 239.5 फीट हैं। अगर हम इसकी सीढ़ियों की बात करें तो कुतुब मीनार में कुल 379 सीढ़ियाँ हैं।

Qutub Minar FAQs

कुतुबमीनार में मंजिलों की संख्या कितनी है?

कुतुब मीनार में कुल पांच मंजिले हैं, और प्रत्येक मंजिल में बालकनी हैं। इस मीनार पर कुरआन की आयतें भी लिखी हुई हैं।

कुतुब मीनार किस राज्य में है?

कुतुब भारत के राजधानी शहर दिल्ली राज्य के महरौली भाग में स्थित हैं।

कुतुबमीनार का पुराना नाम क्या था?

कुछ इतिहासकारों का मानना हैं, कि कुतुब मीनार का पुराना नाम विष्णु ध्वज /विष्णु स्तम्भ या ध्रुव स्तम्भ हैं।

कुतुब मीनार के नीचे क्या है?

कुतुब मीनार के नीचे कुवत-उल-इस्लाम की मस्जिद बनी हुई हैं।

विश्व की सबसे ऊंची मीनार कौन सी है?

विश्व की सबसे ऊंची मीनार कुतुब मीनार हैं। इसमें इंडो-इस्लामिक आर्केटेक्चर के लक्षण देखने को मिलते हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से कुतुब मीनार की लंबाई कितनी है (Qutub Minar Ki Lambai Kitni Hai) और कुतुब मीनार का इतिहास के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि कुतुब मीनार की ऊँचाई कितनी है (Qutub Minar Ki Lambai Kitni Hai).

Visit My Hindi Gk & for History All Post

Also Read

Leave a Comment