भारत के राष्ट्रपति की सूची (1947-2022) | President Of India List In Hindi – My Hindi GK

Join US

भारत के राष्ट्रपति की सूची (President Of India List In Hindi) – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में भारत के राष्ट्रपति पद के बारे में विस्तृत उल्लेख मिलता है। भारतीय संविधान में भारत के राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक एवं राष्ट्र का प्रमुख माना जाता है। यह देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद हैं।

अगर आप Indian President List की तलाश कर रहे हैं तो भारत में अब-तक चुने गए राष्ट्रपतियों अथवा उनके कार्यकाल एवं उनका राजनीतिक सफर की सूची नीचे दी गई जोकि किसी भी परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगी और इनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का भी विवरण दिया गया हैं।

भारत के राष्ट्रपति की सूची की लिस्ट और जीवन परिचय
भारत के राष्ट्रपति की सूची (President of India List in HIndi 2022)

भारत के राष्ट्रपति की सूची | President List of India

क्र. सं.राष्ट्रपति का नाम जन्म – मृत्युकार्यकाल (कब से कब-तक)
1डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद03.12.1884 से 28.02.196326.01.1950 से 13.05.1962
2डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन05.09.1888 से 17.04.197513.05.1962 से 13.05.1967
3डॉ0 जाकिर हुसैन08.02.1897 से 03.05.196913.05.1967 से 03.05.1969
4वराहगिरि वेंकट गिरि10.08.1894 से 23.06198024.08.1969 से 24.08.74
5डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद
(कार्यकाल में ही मृत्यु)
13.05.1905 से 11.02.197724.08.1974 से 11.02.1977
6नीलम संजीव रेड्डी19.05.1913 से 01.06.199625.07.1977 से 25.07.198
7ज्ञानी जैल सिहं05.05.1916 से 25.12.199425.07.1982 से 25.07.1987
8रामास्वामी वेंकटरमन04.12.1910 से 26.12.199925.07.1992 से 25.07.1992
9शंकर दयाल शर्मा19.08.1918 से 26.12.199925.07.1992 से 25.07.1997
10के. आर. नारायणन27.10.1920 से 09.11.200525.07.1997 से 25.2002
11डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम15.10.1931 से 27.07.201525.07.2002 से 25.07.2007
12श्रीमति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल19.12.193425.07.2007 से 25.07.2012
13श्री प्रणब मुखर्जी11.10.193525.07.2012 से 25.07.2017
14श्री रामनाथ कोविंद01.10.194525.07.2017 से 2107.2022
15द्रौपदी मुर्मू10.06.195825.07.2022 से अब तक
भारत के राष्ट्रपति की सूची | President Of India List In Hindi

भारत के राष्ट्रपति संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य | Fact About President of India

  • भारतीय संविधान में राष्ट्रपति पद का उल्लेख अनुच्छेद 52 से 62 तक मिलता हैं।
  • भारतीय संविधान के अनुसार भारत के राज्य क्षेत्र में भारत का प्रथम नागरिक ‘राष्ट्रपति’ होता है।
  • भारतीय संविधान के अनुसार भारत की कार्यपालिका (Executive Head of India) का अध्यक्ष ‘राष्ट्रपति’ होता है।
  • भारत के राष्ट्रपति की तुलना ‘ब्रिटेन के सम्राट (Emperor of Britain)’ से की जा सकती है।
  • राष्ट्रपति पद्धति में, समस्त कार्यपालिकीय शक्ति (Executive Powers) ‘राष्ट्रपति’ में निहित होती है।
  • भारतीय राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election) लोकसभा, राज्यसभा और विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा किया जाता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव ‘एकल संक्रमणीय प्रणाली एवं समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली’ के द्वारा होता है।
  • भारतीय संविधान के अनुसार भारत के राष्ट्रपति पद के लिए, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु ’35 वर्ष’ का उल्लेख हैं।
  • भारतीय संविधान के अनुसार भारत के तीनो सेनाओ का सर्वोच्च सेनापति (Army Supreme Commander) ‘राष्ट्रपति’ होता है।
  • भारत में राष्ट्रपति को उनके पद से ‘संसद के द्वारा महाभियोग चलाकर’ (Impeachment of Parliament) ही हटाया जा सकता है।
  • राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र (President Resignation Letter) ‘उप-राष्ट्रपति’ को देता है।
  • भारतीय राज्य क्षेत्र में भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव (Presidential Election) ‘5 वर्षों’ के लिए होता है।

1. डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद

भारत राज्य क्षेत्र के पहले राष्ट्रपति. राजेन्द्र प्रसाद
Dr. Rajendra Prasad Biography

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद देश आजाद होने के बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे एवं इन्होंने 12 वर्षों तक दो कार्यकालों में सबसे लम्बे समय तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया

ये संविधान सभा के अध्यक्ष तथा भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता भी थे।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 1962 में भारत रत्न से पुरस्कृत किया गया था।

2. डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Sarvepalli Radhakrishna Biography

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे लेकिन इससे पहले वह स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भी रह चुके थे।

इनका जन्म 5 सितम्बर 1988 को तिरुट्टनी (तमिलनाडु) में हुआ था और इसी दिन को आज अखण्ड भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में ‘भारत रत्न’ के द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

3. डॉ0 जाकिर हुसैन

डॉ0 जाकिर हुसैन
Dr. Zakir Husain

डॉ. जाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम अल्पसंख्यक राष्ट्रपति थे। ये आधुनिक शित्रा के बहुत बड़े समर्थक भी थे।

इनकी मृत्यु पद रहते ही हो गई थी। घटना के पश्चात तत्कालिक उपराष्ट्रपति वारहगिरि वेंकट गिरि को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।

वी. वी. गिरि के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था। जिसके चलते भारत के मुख्य न्यायधीश मौहम्मद हिदायतुल्ला 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 तक कार्यवाहक उपराष्ट्रपति बने बने।

4. वी. वी. गिरि

वी. वी. गिरि
V. V. Giri

वी. वी. गिरी का पूरा नाम वाराहगिरी वेंकट गिरी हैं। यह भारत के चौथे राष्ट्रपति थे और ये भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति भी रह चुके थे। 1975 में इनको भारत रत्न से भी पुरस्कृत किया गया था।

वी.वी. गिरी के राष्ट्रपति निर्वाचन के समय में दूसरे चक्र की गणना करनी पड़ी थी। इनकी मृत्यु 23 जून, ‎1980 को हुई।

5. डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद

डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद
Fakhruddin Ali Ahmed

डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति थे। यह दुसरे राष्ट्रपति थे जिनकी मृत्यु 11 फरवरी, 1977 को राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हो गई थी। इनकी मृत्यु के पश्चात बी. डी. जत्ती (पूरा नाम- बसप्पा दानप्पा जत्ती) को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राय पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने ही देश में आपातकाल (Emergency) लगा दिया था।

6. नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी
नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी आंध्र प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी रहे और भारत के छठे राष्ट्रपति थे

यह पहली बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहते हुए असफल रहे लेकिन असफल होने के बाद दूसरी बार में भारत के एकमात्र निर्विरोध राष्ट्रपति बने थे। यह कार्यकाल पूरा होने के पश्चात् 1 जून, 1996 को इनकी मृत्यु हो गई।

7. ज्ञानी जैल सिंह

ज्ञानी जैल सिंह
Zail Singh

ज्ञानी जैल सिंह भारत के पहले सिख राष्ट्रपति थे। यह राष्ट्रपति बनने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री एवं केंद्र के मंत्री भी रह चुके थे।

इनका वास्तविक नाम जरनैल सिंह था।

इन्होंने भारतीय डाक घर से संबंधी विधेयक पर ‘पॉकेट वीटो’ का प्रयोग किया था। कहा जाता हैं कि इनका यह कदम राजीन गांधी की सरकार के पतन के कारणों में अहम भूमिका निभाई थी।

इनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान बहुत सी घटनायें घटी जैसे.- ‘इंदिरा गांधी की हत्या’, ‘सिख नरसंहार’, ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’

इनकी मृत्यु 1994 में केशगड़ साहिब जाते समय एक गाड़ी दुर्घटना से हुई।

8. रामास्वामी वेंकटरमन

रामास्वामी वेंकटरमन
ramaswamy venkataraman in hindi

आर. वेकटरमन भारत के 8वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992 तक रहा।

1949 में, रामास्वामी वेंकटरमन ने ही ‘लेबर लॉ जर्नल’ की स्थापना की थी।

वह लोक सभा सदस्य (4 बार) एवं केन्द्र सरकार में वित्त और रक्षा मंत्री भी रहे। इन्होंने अपने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए सर्वाधिक प्रधानमंत्री को उनकी पद की शपथ दिलाई थी। इनका निधन 27 जनवरी 2009 को नई दिल्ली में हुआ था।

9. शंकर दयाल शर्मा

शंकर दयाल शर्मा
Shankar Dayal Sharma Biography

शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति थे। लेकि अपने राष्ट्रपति पद से पहले वह भारत के 8वें उपराष्ट्रपति थे

1952 से 56 तक ये भोपाल के मुख्य मंत्री रहे थे और 1956 से 67 तक कैबिनेट मिनिस्टर

शंकर दयाल शर्मा 1985 से 1986 तक पंजाब के राज्यपाल थे। अत: सिक्ख दंगों के दौरान पंजाब के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के पश्चात् इन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त किया।

इन्होंने अपने कार्यकाल में तीन प्रधानमंत्री को शपथ दिलाई। इनका निधन 26 दिसंबर, 1999 को हुआ।

10. के. आर. नारायणन

के. आर. नारायणन
K. R. Narayanan

इनका पूरा नाम कोचेरिल रमण नारायण हैं। यह भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे।

यह पहले मलयाली व्यक्ति थे जिन्हें देश का सर्वोच्च पद मिला था।

के. आर. नारायणन लोकसभा चुनाव मतदान करने वाले एवं राज्य की विधान सभा को सम्बोधित करने वाले प्रथम राष्ट्रपति थे।

ये हमेशा गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के लोगों के साथ जुड़े रहे और उनके लिए बहुत से कार्य भी किए।

इनका निधन 9 नवंबर, 2005 को नई दिल्ली में निमोनिया के कारण हुआ।

11. डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम
Dr. APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते हैं। इनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुल आबेदीन अब्दुल कलाम हैं। यह भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक थे तथा सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले पहले राष्ट्रपति भी। कैप्टल लक्ष्मी सहगल इनके विपक्षी उम्मीदवार थे।

DRDO और ISRO की परीयोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तथा इनके निर्देशन में ही रोहिणी -1 उपग्रह तथा अग्नि एवं पृथ्वी जैसी मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया था। यहाँ तक की इनका 1974 एवं 1998 के परमाणु परीक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा था। इसी प्रकार 1997 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. अब्दुल कलाम भारत और विदेशों के बहुत से पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

इनका निधन शिलांग (मेघालय) में 27 जुलाई, 2015 को लेक्चर देते समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।

12. श्रीमति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

श्रीमति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
pratibha devi singh patil

यह राष्ट्रपति बनने से पहले राजस्थान की राज्यपाल रही थी। श्रीमति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति (प्रथम महिला राष्ट्रपति) हैं तथा भारत की 12वीं राष्ट्रपति हैं।

प्रतिभी देवीसिंह पाटिल राजस्थान के राज्यपाल के साथ-साथ 1962 से 1985 तक कुल पांच बार महाराष्ट्र की विधानसभा की सदस्य रही थी एवं 1991 में लोकसभा के लिए अमरावती से चुनी गई। वह सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

13. श्री प्रणब मुखर्जी

श्री प्रणब मुखर्जी
Pranab Mukherjee Biography

प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति हैं। वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले भारत के वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत थे।

इनको 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार एवं 2008 में भारत का दूसरा सर्वोच्च ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया। इनका निधन 10 अगस्त 2020 को नई दिल्ली में हुआ।

14. श्री रामनाथ कोविंद

श्री रामनाथ कोविंद
Ram Nath Kovind

रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं। इनका जन्म 1 अक्टूबर, 1945 को भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में हुआ था।

रामनाथ कोविंद को सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्यन्यायधीश जे. एश. खेहर के द्वारा भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी थी। उन्होंने विहार के 36वें राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे।

15. द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू
Draupadi Murmu Biography in HIndi

द्रौपदी मुर्मू को 15 जुलाई 2022 को भारत की वर्तमान (15वीं) राष्ट्रपति को रूप में चुना गया। यह अपने विपक्षी उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा को हराकर 25 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था तथा यह मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल भी रही हैं। वह झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल थी।

द्रौपदी मुर्मू ने अपना व्यवसायिक जीवन एक अध्यापिका के रूप में शूरू किया था एवं उसके बाद वह धीरे धीरे राजनीति में प्रवेश कर गयी। बाद में श्याम चरण मुर्मू से इनका विवाह होने के पश्चात इनके दो पुत्र और एक पुत्री हुई. दुर्भाग्वश इनके पति और दोनो पुत्रों की अलग अलग समय पर अकाल मृत्यु हो गयी। इनकी पुत्री विवाहिता हैं जोकि भुवनेश्वर में रहती हैं।

इन्हें 2007 में ओडिशा विधानसभा के द्वारा सर्वश्रेष्ट

Final Words-

मैं उम्मीद करता हूँ आपको ये भारत के राष्ट्रपति की सूची (indian list of president 2022) बहुत ज्यादा पसंद आया होगा। अगर आपको भारत के राष्ट्रपतियों (President of India) से जुड़ी पोस्ट पसंद आया हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आपके लिये और भी अच्छे तरीके से नये नये टॉपिक लेकर आयें। जिससे आप अपने किसी भी एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकें। धन्यवाद

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My GK Hindi पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk – Click here & for Polity All Post – Click here

ये भी जरूर पढ़ें…

Leave a Comment