दुनिया में कुल कितने महासागर है, उनके नाम | Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai

Join US

दोस्तों क्या आप जानते हैं, कि विश्व में कितने महासागर है (Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai). यदि नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम दुनिया में कुल कितने महासागर है (Mahasagar Ke Naam Hindi Mein) बताने जा रहे हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगी कि पूरी पृथ्वी के लगभग 70% भाग में पानी और बचे हुए 30% ही भू भाग हैं।

इसी 70 प्रतिशत खारे पानी के विशाल क्षेत्र को हम महासागर कहते हैं, और बचे हुए 30 प्रतिशत भू-भाग को महाद्वीप कहते हैं।

आपको बता दें कि पृथ्वी पर मौजूद जल को सागर या महासागर कहते हैं। जल का जो छोटा भाग होता हैं, उसे सागर कहते हैं, वहीं जल का जो विशाल क्षेत्र होता हैं, उसे महासागर कहते हैं। वैसे तो पूरी दुनिया में एक ही महासागर हैं, लेकिन अध्ययन और भौगोलिक कारणों की वजह से इन्हें 5 भागों में बाँट दिया गया। इसी प्रकार पूरी दुनिया 5 महासागर पाये जाते हैं।

तो आइये (Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai) दुनिया में कितने महासागर है उनके नाम क्या क्या विस्तार से जानते हैं।

Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai

महासागर किसे कहते हैं

जलमंडल का वह भाग जिसकी कोई निश्चित सीमा न हो उसे हम महासागर कहते हैं। जलमंडल के अन्तर्गत महासागर, नदियां, झीले और अन्य जलाशय आते हैं। इसी प्रकार महासागर जलमंडल का वह भाग हैं, जिसकी सीमा निश्चित नहीं होती।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि महासागरों और महाद्वीपों के बीच जल का आदान प्रदान होता हैं। यह आदान प्रदान वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन तथा वर्षण के माध्यम से लगातार चलता रहता हैं। इसी प्रक्रिया को हम जलीय चक्र कहते हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा

आपको जानकर हैरानी होगी कि, पूरी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित जल की कुल मात्रा का 97.5% जल महासागरों में है, जोकि खारा जल हैं, अर्थात पूरी जलराशि का मात्र 2.5% भाग ही स्वच्छ जल या मीठा जल हैं, जो पीने योग्य हैं।

विश्व में कितने महासागर है | Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai

दुनिया में कुल पांच महासागर हैं, जिनके नाम, क्षेत्रफल और महासागरों की औसत गहराई निम्नलिखित हैं।

महासागरक्षेत्रफल (km2)महासागरों
की औसत
गहराई (m)
आर्कटिक
महासागर
15,558,000 1,205
अटलांटिक
महासागर
82,963,8003,646
हिंद
महासागर
73,425,5003,741
प्रशांत
महासागर
16,57,23,7404,572
दक्षिणी
महासागर
या
अंटार्कटिक
महासागर
21,960,0003,270

दुनिया में कितने महासागर है उनके नाम क्या हैं?

जैसा अब आप जान चुके हैं, कि पूरी दुनिया में 5 महासागर हैं, तो आइये अब एक एक करके इन पाँचों महासागरों की स्थिति, क्षेत्रफल और विस्तार के बारे में डिटेल में जानते हैं, नीचे आपकी सुविधा के लिए Mahasagar Ke Naam Hindi Mein दिए गए हैं-

  1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  2. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  3. हिन्द महासागर (Indian Ocean)
  4. आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
  5. अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर हैं। जिसकी आकृति त्रिभुज के जैसी हैं। यह पृथ्वी के लगभग एक तिहाई क्षेत्रफल पर पश्चिम से पूर्व 16,000 किमी. चौड़ाई तथा उत्तर में बेरिंग जलडमरूमध्य तथा दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप के मध्य 14,880 की लंबाई में एक त्रिभुजाकार रूप में फैला हुआ हैं।

अगर इसकी औसत गहराई की बात करें तो लगभग 4572 मीटर हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 16,57,23,740 वर्ग किलो मीटर हैं। प्रशांत महासागर के में मध्यवर्ती कटक नहीं पाए जाते हैं, किन्तु कुछ बिखरे कटक जैसे- प्रशांत कटक, न्यूजीलैण्ड रिज, क्वीन्सलैण्ड पठार आदि पाए जाते हैं।

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

अटलांटिक महासागर विश्व के क्षेत्रफल का 1/6 भाग तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रफल का 1/2 भाग में विस्तृत हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 82,963,800 वर्ग किलो मीटर हैं। अटलांटिक महासागर का आकार S अक्षर के समान हैं। यह भूमध्य रेखा के पास संकरा हो जाता हैं।

इसके उत्तर में ग्रीनलैण्ड, हडसन की खाड़ी, बाल्टिक सागर तथा उत्तरी सागर स्थित हैं। यह दक्षिण में खुला हुआ हैं, पूर्व में यूरोप तता अफ्रीका एवं पश्चिम में उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका स्थित हैं।

भारत के सात महाद्वीप और उनके नाम

हिन्द महासागर (Indian Ocean)

हिन्द महासागर के उत्तर में एशिया महाद्वीप, दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप पूर्व में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप तथा पश्चिम मे अफ्रीका महाद्वीप हैं। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 73,425,500 हैं। इसके अन्दर कार्ल्सबर्ग कटक पाया जाता हैं, जो अरब सागर को दो बराबर भागों में बाँटता हैं।

इसके अतिरिक्त डियागो गार्शिया द्वीप इसी महासागर में पाया जाता हैं। हिन्द महासागर के मध्यवर्ती कटक पर क्रम से लंकादीव, मालदीव, चैगोस, न्यूएमस्टडर्म, सेंट पाल, करगुलेन, प्रिन्स एडवर्ड क्रोजेट आदि द्वीप पाये जाते हैं।

आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

आर्कटिक महासागर को उत्तरी ध्रुवीय महासागर भी कहते हैं, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित हैं। यह विश्व के पाँचो महाद्वीप में सबसे छोटा महासागर हैं। इसका अधिकांश विस्तार आर्कटिक उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में ही हैं। कुछ महासागरीय वैज्ञानिक इसको भूमध्य सागर या केवल आर्कटिक सागर ही मानते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (upc) इसको एक महासागर के रूप में मानता हैं।

आर्कटिक महासागर एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका से घिरा हुआ हैं। यह साल भर समुद्री वर्फ से ढका रहता हैं, खासतौर से शर्दियों में। क्योंकि ध्रुव पर होने के कारण यहाँ बर्फ भारी मात्रा में पड़ती हैं। जिसके चलते यहाँ सालभर बर्फ देखने को मिलती हैं।

अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर (Antarctic Ocean)

अंटार्कटिक महासागर को दक्षिण ध्रुव पर होने के कारण इसे दक्षिणी महासागर या दक्षिणध्रुवीय महासागर भी कहते हैं। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर हैं। अंटार्कटिका महासागर का क्षेत्रफल लगभग 2.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर हैं। इस महासागर में अनेक प्लावी हमशैल (आइसबर्ग) तैरते रहते हैं। आइसबर्ग बर्फ के टुकड़े को कहते हैं।

Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai FAQs

विश्व में कुल कितने महासागर है?

विश्व में कुल 5 महासागर जिनमें प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर एवं अंटार्कटिका महासागर शामिल हैं।

दुनिया का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

आर्कटिक महासागर दुनिया का सबसे छोटा महासागर हैं, जोकि उत्तरी ध्रुव में स्थित हैं।

विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है

विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर हैं। यह पृथ्वी के लगभग तिहाई क्षेत्रफल पर फैला हुआ हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से दुनिया में कितने महासागर है उनके नाम क्या है (Duniya Mein Kitne Mahasagar Hai) के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी Mahasagar Ke Naam Hindi Mein पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि महासागर किसे कहते हैं, विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है और दुनिया में कितने महासागर है।

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment