यमुना नदी कहां से निकलती है | Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai

Join US

दोस्तों क्या आपको पता हैं, Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai. यदि नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम यमुना नदी कहां से निकलती है? के बारे में विस्तार से जानेंगे। और हां साथ में यमुना नदी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी चर्चा करेंगे, जो आपके लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में उपयोगी साबित होंगे.

इस पोस्ट के माध्यम से आप Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai के साथ साथ नीचे लिखे यमुना नदीं से जुड़े प्रश्नों के बारे भी जानेंगे-

  • यमुना नदी कहां है?
  • यमुना नदी कहां से कहां तक बहती है?
  • यमुना नदी की लंबाई कितनी हैं?
  • यमुना नदी की सहायक नदियां कौन-सी हैं?
  • यमुना नदी के किनारे बसे शहर कौन से हैं?
  • यमुना नदी पर बने बांध

तो आइये सबसे पहले जानते हैं, कि यमुना नदी कहां से निकलती हैं (Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai).

Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai

यमुना नदी कहां से निकलती है | Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai

यमुना नदी भारत में उत्तराखंड राज्य के यमुनेत्री ग्लेशियर से निकलती हैं, जोकि यमुनोत्री नामक स्थान पर स्थित हैं, तो यमुनोत्री नामक स्थान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पड़ता हैं। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री नामक स्थान पर एक मंदिर हैं। यह मंदिर समुद्रतल से लगभग 3235 मी. ऊँचाई पर स्थित है। यह देवी यमुना का मंदिर है। यमुना नदी का नाम भी इसी मंदिर के नाम पर पड़ा।

यमुना नदी पश्चिमी हिमालय में उत्तराखंड में यमुनेत्री ग्लेशियर (गढ़वाल क्षेत्र) से निकलकर हिमालय की संकीर्ण घाटी में प्रवेश कर जाती हैं, चूँकि अधिक ऊँचाई से प्रवाहित होने के कारण यह हिमालयी क्षेत्र की संकीर्ण घाटीयों में बहुत ही तीव्र गति से नीचे उतरती हुई तथा अपनी पहाड़ी सहायक नदियों जैसे वदियर, कमलाद, वदरी अस्लौर जैसी छोटी और तोंस जैसी बड़ी पहाड़ी नदियों को अपनी गोद में समेटती हुई आगे बढ़ती हैं। उसके बाद यह दून की घाटी में प्रवेश कर जाती हैं।

दून की घाटी में प्रवेश कर जाने के पश्चात् ये कुछ ओर छोटी-छोटी सहायक नदियों को अपने आँचल में समेटती हुई सहारनपुर जिले के फैजाबाद गांव के मैदान में बहती हैं, अंतत: दिल्ली और आगर में बहती हुई प्रयागराज में गंगा नदी में मिल जाती हैं।

यमुना नदी को उत्तराखंड में गंगा नदी की तरह एक पवित्र नदी माना जाता हैं। इसलिए कई जगहों पर इसके उद्गम स्थल पर इसकी पूजा भी की जाती हैं।

एशिया की सबसे लंबी नदी कौनसी है

यमुना नदी कहां है?

यमुना नदी भारत के 4 राज्यों में प्रवाहित होती हैं। यह उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर संकीर्ण घाटियों में तीव्र गति से प्रवाहित होती हैं, और उसके बाद दून की घाटी में प्रवेश कर इलाहाबाद (प्रयागराज) की तरफ तेजी से रवाना होती हैं, इसी बीच यह कुछ सहायक नदियों पानी लेकर इलाहाबाद में गंगा नदीं में मिल जाती हैं।

वास्तव में यह भारत में स्थित उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती हैं।

यमुना नदी कहां से कहां तक बहती है?

यमुना नदी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद तक बहती हैं। यह यमुनोत्री ग्लेशियर में अपने उद्गम स्थल से निकल 4 राज्यों से होते हुए और कई सहायक नदियों को अपने आंचल में लेती हुई अंतत: गंगा नदीं में अपना मुहाना बनाती हैं। यमुना नदी गंगा नदी तंत्र का हिस्सा हैं, और यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी भी हैं। गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी हैं। गंगा की लंबाई लगभग 2525 किलो मीटर हैं।

यमुना नदी की लंबाई कितनी हैं?

यमुना नदी भारत में स्थित गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी हैं, जोकि गंगा के दाँये तक पर आकर मिलती हैं। यमुना नदी की कुल लंबाई लगभग 1,376 किलोमीटर है। यह लंबाई इसके उद्गम स्थल से मुहाने तक की हैं।

यमुना नदी की सहायक नदियां

यमुना नदी जब अपने उद्गम स्थल यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती हैं, तो यह पहले कुछ पहाड़ी नदियों को अपने अंदर समाती हैं, और जैसे जैसे यह दून की घाटी अर्थात मैदानी क्षेत्र में प्रवेश कर जाती हैं, तो इसमें कुछ मैदानी नदियां भी आकर मिल जाती हैं। नीचे आपकी सुविधा के लिए यमुना नदी की पहाड़ी और मैदानी दोनों प्रकार की सहायक दी गई हैं।

यमुना नदी के दाँये तट पर आकर मिलने वाली सहायक नदियाँ-

यमुना नदी के बाँये तट पर आकर मिलने वाली सहायक नदियाँ-

  • टोंस नदी, हिंडन नदी, शारदा नदी, कुंता नदी, गिरी नदी, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा

भाारत में शीर्ष 10 सबसे लम्बी नदियों की सूची

यमुना नदी के किनारे बसे शहर

दोस्तों नदियों के किनारे बसे शहर किसी भी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आजकल परीक्षाओं में नदियों के किनारे बसे शहरों के नाम पता किए जा रहे हैं। इसलिए यहाँ आपकी सुविधा के लिए यमुना नदी के किनारे बसे शहरों के नाम दिए गए हैं-

यमुना नगर, मथुरा, नोएडा, फिरोजाबाद, इटाबा, हमीरपुर, बागपत, सहारनपुर, फैजाबाद, दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा, कालपी, प्रयागराज आदि महत्वपूर्ण शहर यमुना नदी के किनारे बसे हुए हैं।

यमुना नदी पर बने बांध

यमुना नदी पर कई बांध बनाए गए हैं, लेकिन बांध की परिभाषा के आधार पर बांधों की सही संख्या अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर, यमुना नदी पर तीन प्रमुख बांध हैं। जिनमें हरियाणा में हथनीकुंड बैराज, दिल्ली में ओखला बैराज और उत्तर प्रदेश में ताजेवाला बैराज शामिल हैं।

इन बांधों का उपयोग जल आपूर्ति, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जल विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यमुना नदी की सहायक नदियों पर कई छोटे बांध और बैराज बने हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से यमुना नदी कहां से निकलती है (Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai) के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी Yamuna Nadi Kahan Se Nikalti Hai पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि यमुना नदी कहां से निकलती है, यमुना नदी की लंबाई, यमुना नदी पर बने बांध और यमुना नदी की सहायक नदियां कौन-सी हैं?

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment