भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है | Bharat Me Sabse Adhik Varsha Kaha Hoti Hai

Join US

आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको Bharat Me Sabse Adhik Varsha Kaha Hoti Hai विस्तार से बतायेंगे। इसके अतिरिक्त भारत के सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है? के बारे में भी चर्चा करेंगे। इस पोस्ट के अंत में आपकी सुविधा के लिए भारतीय मानसून और वर्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न भी दिए गए। इसकी PDF आप हमारे टेलिग्राम चैनल से जुड़कर डाउनलोड कर सकते हैं।

दोस्तों वर्षा कुदरत के द्वारा हमें दिया गया एक अनमोल तोहफा हैं, और भी क्यों न क्योंकि पृथ्वी पर रहे रहे मनुष्य, जीव जन्तु सभी जल पर निर्भर होते हैं, अगर जल ही न हो तो पृथ्वी पर जीवन कैसे रह पाएगा। तो दोस्तों क्या आपको पता कि Bharat Me Sabse Adhik Varsha Kaha Hoti Hai. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में एक ऐसा स्थान हैं, जहां सबसे अधिक वर्षा होती हैं, और हाँ भारत का ही नहीं बल्कि वह विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान हैं।

भारत का वह स्थान विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान हैं। जैसे कि आप जानते हैं, कि भारत एक विशाल भौगोलिक नदियाों, पहाड़ और पर्वतों वाला देश हैं, तो भारत की विशाल भौगोलिक स्थिति के कारण कुदरत ने कुछ ऐसे स्थान दिए हैं, जहाँ साल भर सर्वाधिक वर्षा होती हैं। इसी के साथ भारत के कुछ ऐसे राज्य जैसे अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड, कर्नाटक और केरल में सबसे अधिक वर्षा होती हैं। तो आइये जानते हैं, कि भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों के बारे में।

Bharat Me Sabse Adhik Varsha Kaha Hoti Hai

भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है? | Bharat Me Sabse Adhik Varsha Kaha Hoti Hai

भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है?: भारत में सबसे अधिक वर्षा दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होती हैं। जब द.प. मानसून विषुवत वृत की तरफ से भारत की ओर बहता हुआ आता हैं, तो यह भारत में प्रवेश करने से पहले दो शाखाओं में पहली अरब सागर शाखा और दूसरी बंगाल की खाड़ी शाखा में बँट जाता हैं।

भाारत में शीर्ष 10 सबसे लम्बी नदियों की सूची

द.प. मानसून की अरब सागर शाखा भारत के पश्चिमी घाट के समानांतर उत्तर की ओर गुजरात, महाराष्ट्र, माउण्ट आबू (राजस्थान) में वर्षा करती हुई हिमालय की तरफ निकल जाती हैं।

वहीं द.प. मानसून की दूसरी बंगाल की खाड़ी शाखा पूर्वी घाट के समानांतर उत्तर की ओर प्रवाहित होते हुए मेघालय के शिलॉग पठार से टकराकर वहाँ वर्षा करती हैं। यहां बंगाल की खाड़ी द्वारा पहली वर्षा होती हैं। बंगाल की खाड़ी शाखा शिलॉग पठार पर तीन पहाड़ियों गारो, खासी, जयंतियाँ पर बहुत अधिक वर्षा करती हैं। इनमें खांसी पहाड़ी पर स्थित मासिनराम में 1080 सेमी. से भी अधिक वार्षिक वर्षा होती हैं।

मासिनराम, मेघालय

दो दोस्तों भारत के मेघालय राज्य में खांसी पहाड़ी पर स्थित मासिनराम गांव एक ऐसा स्थल हैं, जहाँ भारत में सबसे अधिक वर्षा होती हैं। यहाँ पर लगभग 1080 सेमी. से भी अधिक वार्षिक वर्षा होती हैं। मासिनराम भारत का ही नहीं बल्किन विश्व का भी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान हैं। इस गाँव का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों के रूप में शामिल हैं। मासिनराम जाने वाले रास्तों पर अनेक तरह के झरने देखने को मिलते हैं। अधिक वर्षा होने के कारण यहाँ झरने बन जाते हैं।

मेघालय का मासिनराम पर्यटकों को बड़ी मात्रा में आकृषित करता हैं, क्योंकि इस गांव में अधिक वर्षा होने के कारण यहाँ आसपास में हिरयाली, लहराते हुए जलप्रपात, मौसमी गुफाएँ देखने को मिलते हैं। जिनसे आकृषित होकर अप्रैल से जून के बीच यहाँ पर्यटक घूमने के लिए भी जाते हैं।

चेरापूंजी, मेघालय

भारत में दूसरा सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान चेरापूंजी हैं। चेरापूँजी मेघालय में खांसी पहाड़ी पर स्थित हैं, वास्तव में यह छोटी छोटी पहाड़ियों के बीच मे घिरा होने के कारण और साल भर वर्षा होने के कारण यहाँ आने वाले पर्यटकों पर अपनी सुंदरता के फूल बिखेरता हैं।

मेघालय के चेरापूंजी में भी 1080 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा होती हैं, लेकिन मासिनराम के मुकाबले कुछ कम वर्षा होती हैं, जोकि चेरापूंजी को भारत का दूसरा सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान बनाती हैं।

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्चर एक हिल स्टेशन हैं। यह भी भारत के सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक हैं, जहाँ भारत के ओर क्षेत्रों के मुकाबले अधिक वर्षा होती हैं। महाबलेश्वर पर प्राचीन मंदिर, हरे भरे जंगल, पहाड़ो की लहराती हुई चोटियां, झरने और घाटियाँ स्थित हैं, जोकि पर्यटों को अपनी तरफ आकृषित करती हैं।

महाबलेश्वर 2021 से पहले सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों की सूची में नहीं आता था, लेकिन 2021 की सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों की सूची में अपना स्थान बना चुका था।

पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश

पासीघाट को अरुणाचल प्रदेश का पर्यटन द्वार के रूप में जाना जाता हैं, क्योंकि यह ब्रह्मपुत्र नदी से लगा हुआ हैं। पासीघाट अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में स्थित हैं। पासीघाट भी भारत के सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों की सूची में आता हैं। पासीघाट पर 4300 सेमी. से अधिक वार्षिक वर्षा होती हैं।

भारत के 5 सबसे बड़े व ऊँचे बाँध

गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम का गंगटोक भी भारत की सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों की सूची में आता हैं। गंगटोक सिक्किम की राजधानी हैं।

अगुम्बे, कर्नाटक

अगुम्बे कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले में स्थित हैं। अगुम्बे में साल भर भारी वर्षा होने के कारण इसे दक्षिण का चेरापूंजी भी कहां जाता हैं। अगुम्बे भारत के सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों की सूची में तो आता ही हैं, लेकिन यह कर्नाटक का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान हैं। अगुम्बे के हरे भरे घने जंगल, विभिन्न वनस्पतियां और जीव जन्तु दुनिया भार के पर्यटकों को अपनी तरफ लुभाते हैं।

भारतीय मानसून और वर्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत में सबसे ज्यादा कौन से राज्य में बारिश होती है?

भारत के पूर्व में स्थित मेघालय भारत का सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य हैं। मेघालय के मासिनराम में भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की भी सबसे अधिक बारिश होती हैं।

भारत में सबसे पहले वर्षा कहाँ होती है?

भारत में सबसे पहले वर्षा द.प. मानसून की अरब सागर शाखा द्वारा केरल के मालाबार तट पर होती हैं। मालाबार तट पर 1 जून से वर्षा शुरु हो जाती हैं, जोकि 15 सितम्बर तक चलती हैं।

भारत में सबसे कम वर्षा वाला राज्य कौन सा है?

भारत के राजस्थान राज्य को सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य माना जाता हैं। कम वर्षा होने के कारण राजस्थान एक रेगिस्तान के रुप में जाना जाता हैं।

विश्व में सबसे कम बारिश कहाँ होती है?

विश्व में सबसे कम बारिश अटाकामा के मरुस्थल में होती हैं। यह उत्तरी चिली में स्थित एक सूखी भूमि अर्थात मरुस्थल हैं।

Conclusion

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है (Bharat Me Sabse Adhik Varsha Kaha Hoti Hai). इसी के साथ भारत में सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकती हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी भारत में सबसे ज्यादा वर्षा कहां होती है, और उनसे जुड़े प्रमुख प्रश्न पसंद आये होंगे। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि bharat me sabse jyada barish kaha hoti hai

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी।

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment