क्षेत्रफल में एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? | Asia Ka Sabse Bada Desh

Join US

Asia Ka Sabse Bada Desh: दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हैं। क्या आपको पता हैं क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा हैं। अगर नहीं तो आज हम जानेंगे कि एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है (Asia Ka Sabse Bada Desh), Asia me Kitne Desh Hai, एशिया के 10 सबसे बड़े देशों की सूची और इसी के साथ जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा हैं, विस्तार से जानेंगे।

Asia Ka Sabse Bada Desh के बारे में जानने के बाद हम एशिया महाद्वीप के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी विचार विमर्श करेंगे और एशिया महाद्वीप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं, तो आइये Asia Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai के सफर की शुरूआत करते हैं और जानते हैं, कि क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा हैं?

Asia Ka Sabse Bada Desh

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

दोस्तों एशिया महाद्वीप 44.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला पृथ्वी पर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला एक विशाल महाद्वीप हैं। जिसपर लगभग 4.5 बिलियन से अधिक लोग निवास करते हैं। एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप हैं। एशिया न केवल क्षेत्रफल की दृष्टि से बल्कि जनसंख्या की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप हैं।

विश्व के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश (चीन और भारत) एशिया महाद्वीप में ही स्थित हैं।

एशिया महाद्वीप कुल 48 देशों से मिलकर हैं, जिनको मिलाकर एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 4,38,20,000 वर्ग किमी हैं।

क्षेत्रफल4,38,20,000 वर्ग किमी
जनसंख्या4,694,576,167
कुल देश48 देश
भाषाएँअलैटिक, इंडो-यूरोपियन, तिब्बती भाषा समूह, भारत-चीन तिब्बती
प्रमुख देशरूस, चीन, भारत, जापान, इण्डोनेशिया, पाकिस्तान
प्रमुख नदियाँयाग्त्सी, येलो नदी, ब्रहम्पुत्र, सिंधु, गंगा, मेकाँग
प्रमुख मरुस्थलगोबी मरुस्थल, रुब-अल-खाली मरुस्थल, अन-नफूद मरुस्थल

एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है – Asia Ka Sabse Bada Desh

अगर हम क्षेत्रफल की दृष्टि से बात करें कि एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा हैं, तो एशिया का सबसे बड़ा देश रूस हैं। रूस एशिया महाद्वीप का एक ऐसा देश हैं, जो एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों में आता हैं। रूस का अधिकांश भाग (77% क्षेत्रफल) एशिया में आता हैं, वहीं कुछ भाग (23% क्षेत्रफल) यूरोप में आता हैं, लेकिन रूस पूरी तरह से एशिया महाद्वीप का ही देश हैं।

यह एशिया महाद्वीप का सबसे उत्तरी देश हैं और इसी के साथ यह एशिया महाद्वीप के प्रसिद्ध और प्रगतिशील देशों की सूची में आता हैं। रूस की राजधानी मॉस्को हैं, जोकि यूरोप महाद्वीप में पड़ती हैं।

दुनिया में कुल कितने महासागर है, उनके नाम

अगर रूस की बात करें तो रूस एशिया का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा देश हैं। और रूस एक अंतरद्वीपीय देश भी कहलाता हैं। रूस का क्षेत्रफल लगभग 17,125,191 वर्ग किलोमीटर हैं। रूस के 17.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर लगभग 14.67 करोड़ लोग निवास करते हैं, अर्थात रूस की जनसंख्या लगभग 14.67 करोड़ हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को, रूस का सबसे अधिक आबादी वाला शहर हैं। जबकि सेंट पीटर्सबर्ग दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं, और यह देश का सांस्कृतिक केंद्र भी हैं।

रूस से सीमा साझा करने वाले देश: नॉर्वे, फिनलैंड, एस्टोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया (वामावर्त)। ये 14 देश चीन के साथ सीधे सीमा साझा करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि चीन भी एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश हैं, जोकि पूरी तरह से एशिया महाद्वीप में ही पड़ता हैं, लेकिन किसी भी परीक्षा की दृष्टि से रूस ही सबसे बड़ा देश हैं।

जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश

जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन हैं। Wordometer के अनुसार वर्तमान में चीन की जनसंख्या लगभग 1,455,631,028 हैं।

एशिया महाद्वीप को जनसंख्या की दृष्टि विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप बनाने में चीन, भारत और इण्डोनेशिया अहम भूमिका निभाते हैं। भारत विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश हैं। एशिया महाद्वीप की अधिकांश जनसंख्या चीन, भारत और इण्डोनेशिया में ही निवास करती हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा

अब आपको बहुत ही अच्छे से समझ आ गया होगा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस एशिया का सबसे बड़ा देश हैं, और जनसंख्या की दृष्टि से चीन एशिया का सबसे बड़ा देश हैं।

इसी के साथ ये दोनों देश क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से भी विश्व के सबसे बड़े देश हैं।

क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया के 10 बड़े देशों की सूची

क्रं.स.देशराजधानीक्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.)
1रूसमॉस्को17,125,191
2चीनबीजिंग95,96,960
3भारतनई दिल्ली32,87,263
4कजाकिस्तानअस्ताना27,24,900
5सऊदी अरबरियाद21,50,000
6ईरानतेहरान16,48,000
7मंगोलियाउलानबटोर15,64,115
8इण्डोनेशियाजर्काता19,04,569
9पाकिस्तानइस्लामाबाद8,81,913
10तुर्कीअंकारा2,96,185

Asia Ka Sabse Bada Desh FAQs

प्र0- क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि एशिया का सबसे बड़ा देश कौन-सा हैं?

उ0- क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश रूस हैं, एवं जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन हैं।

एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कौन सा है?

एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश (Asia Ka Sabse Bada Desh) चीन हैं। चीन का क्षेत्रफल लगभग 95,96,960 वर्ग किलोमीटर हैं। यह भारत से उत्तरी सीमा साझा करता हैं।

एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश सिंगापुर हैं। सिंगापुर एक द्वीप एवं शहर राज्य हैं। जोकि दक्षिण पूर्व एशिया में पड़ता हैं।

एशिया में कितने देश हैं?

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश आते हैं, जोकि लगभग 49.7 मिलियन वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करते हैं। एशिया महाद्वीप के कुल 48 देश पृथ्वी का लगभग 30% बाग कवर करते हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश कौनसा देश हैं? (Asia Ka Sabse Bada Desh), एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी Asia Ka Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि एशिया में कितने देश हैं? और एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन-सा हैं।

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी।

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment