राजस्थान में कितने जिले हैं (2023) | Rajasthan Me Kitne Jile Hai

Join US

Rajasthan Me Kitne Jile Hai 2023: दोस्तों क्या आपको पता हैं, कि वर्तमान में Rajasthan Me Kitne Jile Hai अगर नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि राजस्थान में कितने जिले हैं 2023. साथ ही राजस्थान का इतिहास, और सबसे बड़े जिले, राजस्थान में संभाग कितने हो गए और भी बहुत कुछ विस्तार से जानेंगे, तो आइये जानते हैं, कि राजस्थान में कुल कितने जिले हैं।

आपको बता दें कि कोई भी राज्य कई जिलों में बंटा हुआ होता हैं, तो राजस्थान जिले में पहले 33 जिले थे, लेकिन अब वह बढ़कर 50 हो गए हैं, और पहले संभाग 7 थे और अब बढ़कर 10 हो गए हैं। आगे आप नए और पुराने जिलों को अलग अलग जानेंगे । इसलिए राजस्थान के जिलों के नाम, क्षेत्रफल और गहनता से जानने के लिए आगे पढ़ते रहिये-

Rajasthan Me Kitne Jile Hai

राजस्थान में अब कितने जिले हैं (Rajasthan Me Kitne Jile Hai)

17 मार्च 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 19 नए जिलों और 3 संभाग (मंडल) की घोषणा की। इसी प्रकार राजस्थान में अब 50 जिले और 10 संभाग होंगे। लेकिन इससे पहले राजस्थान में 33 जिले और 7 संभाग थे। इस घोषणा करने बाद राजस्थान के जिलों औ संभागों में बढ़ौत्तरी हो जाएगी।

दुनिया में कुल कितने महासागर है, उनके नाम

राजस्थान के 3 नए संभाग

  1. सीकर
  2. पाली
  3. बांसवाड़ा

राजस्थान के 19 नए जिले

  1. अनूपगढ़
  2. बालोतरा
  3. ब्यावर
  4. डीग
  5. डीडवाना-कुचामनसिटी
  6. दूदू
  7. गंगापुर सिटी
  8. जयपुर-उत्तर
  9. जयपुर-दक्षिण
  10. जोधपुर पूर्व
  11. फलोदी
  12. केकड़ी
  13. कोटपूतली-बहरोड़
  14. खैरथल
  15. नीम का थाना
  16. फलोदी
  17. सलूंबर
  18. सांचोर
  19. शाहपुरा

नोट-

दोस्तों नए जिले बनने के बाद अब जयपुर और जोधपुर जिले नहीं रहे, क्योंकि जयपुर को दो भागों में बाँट दिया गया। जयपुर का नया नाम जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण रख दिया हैं। इसी प्रकार जोधपुर को भी दो भाँगो में बाँटा हैं। जोधपुर जिला के नये नाम जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम रखा गया हैं।

राजस्थान में पहले कुल 33 जिले थे, जिनमें से अगर जयपुर और जोधपुर को निकाल दिया जायें तो 31 जिले बचते हैं।

इसी प्रकार 31 जिले और नए 19 जिलों को मिलाकर वर्तमान में राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए हैं। तो आइये अब राजस्थान में कितने संभाग और जिले हैं, उनके बारे में जानते हैं।

राजस्थान में कितने संभाग और जिले हैं?

दोस्तों अगर आप ये जानना जाहते हैं, कि राजस्थान में कितने संभाग हैं? तो मैं आपको बता दूँ भारत के राजस्थान राज्य को प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से संभागों में बाँटा गया हैं। वहीं भारत के अन्य राज्यों में संभाग को मंडल या प्रमंडल कहते हैं।

राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग अर्थात मंडल जोधपुर मंडल हैं। वहीं सबसे छोटा संभाग भरतपुर संभाग हैं। 4 जून 2005 को राजस्थान में भरतपुर संभाग को साँतवे संभाग के रूप में जोड़ा था। इसी प्रकार 17 मार्च 2023 को राजस्थान ओर 3 नए संभागों को जोड़ा गया। इस तरह से राजस्थान में अब कुल 10 संभाग अर्थात मंडल हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा

राजस्थान के 10 संभाग और उनके जिले

यहाँ पर राजस्थान के प्रत्येक संभाग के जिलो के नाम दिए गये हैं।

  1. जयपुर संभाग
    1. जयपुर
    2. दौसा
    3. सीकर
    4. अलवर
    5. झुंझुनू
  2. जोधपुर संभाग
    1. जोधपुर
    2. जालौर
    3. पाली
    4. बाड़मेर
    5. सिरोही
    6. जैसलमेर
  3. भरतपुर संभाग
    1. भरतपुर
    2. धौलपुर
    3. करौली
    4. सवाईमाधोपुर
  4. अजमेर संभाग
    1. अजमेर
    2. भीलवाड़ा
    3. टोंक
    4. नागौर
  5. कोटा संभाग
    1. कोटा
    2. बुंदी
    3. बांरा
    4. झालावाड़
  6. बीकानेर संभाग
    1. बीकानेर
    2. गंगानगर
    3. हनुमानगढ़
    4. चुरू
  7. उदयपुर संभाग
    1. उदयपुर
    2. राजसंमद
    3. डूंगरपुर
    4. बांसवाड़ा
    5. चित्तौड़गढ़
    6. प्रतापगढ़

राजस्थान के पुराने 31 जिलों के नाम क्या हैं?

यहाँ पर राजस्थान के पुराने 31 जिलों के नाम दिए गये हैं। इसमें जयपुर और जोधपुर नहीं हैं, क्योंकि उनके बाँटकर अलग अलग 4 जिले बना दिए गए हैं। इस तरह से 31 पुराने और 19 नए जिलों को मिलाकर 50 जिले होते हैं। 19 पुराने जिलों के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. अजमेर
  2. अलवर
  3. बाड़मेर
  4. बांसवाड़ा
  5. बारां
  6. भरतपुर
  7. भीलवाड़ा
  8. बीकानेर
  9. बूंदी
  10. चुरू
  11. दौसा
  12. धौलपुर
  13. चित्तौड़गढ़
  14. डूंगरपुर
  15. गंगानगर
  16. हनुमानगढ़
  17. जयपुर
  18. पाली
  19. जालोर
  20. झालावाड़
  21. झुंझुनूं
  22. जैसलमेर
  23. जोधपुर
  24. करौली
  25. नागौर
  26. कोटा
  27. टोंक
  28. उदयपुर
  29. राजसमंद
  30. सवाई माधोपुर
  31. प्रतापगढ़
  32. सीकर
  33. सिरोही

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर हैं, और जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जयपुर हैं।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर हैं, और जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला जैसलमेर हैं।

राजस्थान का इतिहास

राजस्थान का इतिहास भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। राजस्थान एक ऐसी भूमि हैं, जिसपर कई राजवंशों ने राज किया। कहा जाता हैं, कि प्राचीन काल में यहाँ पर आदिवासी कबीलों का शासन था। इसी भूमि पर सिंधु घाटी सभ्यता की नींव रखी गई थी।

लेकिन आधुनिक काल आते आते यहाँ पर राजपूतों, मुस्लिमों और ब्रिटिसों ने राज किया। कहां जाता हैं, कि प्रारंभिक राजवंशों में सबसे प्रमुख गुर्जर-प्रतिहार वंश थे उसके बाद 12 शताब्दी तक मुस्लिम दिल्ली में मुस्लिम सल्तनत अपना वर्चस्व बना चुकी और धीरे धीरे वह राजस्थान पर भी अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया था। अगली कुछ शताब्दियों में दिल्ली के सुल्तानों और मुगलों ने राजस्थान पर पूर्ण रूप से कब्जा जमा लिया।

ज्वार भाटा किसे कहते हैं?, उत्पत्ति, प्रकार, लाभ और हानि

राजस्थान का भूगोल

राजस्थान भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बडा राज्य हैं। यह पाकिस्तान के साथ लगभग 1070 किलो मीटर लंबी एक अंतरर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता हैं। जिसे रेड क्लिफ के नाम से जाना जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान भारत के अन्य 5 राज्यों के साथ सीमा साझा करता हैं।

राजस्थान के उत्तर में पाकिस्तान, पंजाब और हरियाणा, तथा दक्षिण में मध्यप्रदेश और गुजरात एवं पूर्व में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश एवं पश्चिम में पाकिस्तान हैं। इसकी आकृति पंतगाकार जैसी हैं। राजस्थान के पश्चिमि भाग में भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान पाया जाता हैं। जिसे थार मरुस्थल के नाम से जानते हैं।

इस राज्य में वर्षा बहुत कम होती हैं। इसलिए यहाँ पर शुष्क से उप-आर्द्र मानसूनी जलवायु पाई जाती है।

पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान

पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान भारत का महत्वपूर्ण राज्य हैं, क्योंकि यहाँ पर बहुत से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आकृषणों से भरपूर पर्यटक स्थल स्थित हैं। जिनको देखने के लिए अक्सर पर्यचक इस राज्य में आते रहते हैं। राजस्थान के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, और पुष्कर शामिल हैं।

राजस्थान के शिक्षण संस्थान

चूँकि राजस्थान में आदिवासी, राजे, रजवाड़े और राजवंशों का शासन रहा हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर पूरी तरह से शिक्षा के क्षेत्र में डवलपमेंट नहीं हो पाया। लेकिन अब राजस्थान में कुछ शिक्षण संस्थान बनें, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं, जोकि इस प्रकार हैं।

  • राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय
  • राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर
  • राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय
  • राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय
  • जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • मोदी प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान संस्थान, लक्ष्मणगढ़
  • बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी
  • राजस्‍थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय

राजस्थान के उद्योग

राजस्थान में उद्योग भी पाये जाते हैं, जो राजस्थान की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, यहाँ पर कुछ प्रमुख उद्योग दिए गये हैं।

सूती वस्त्र उद्योग

  • महालक्ष्मी मिल्स लिमिटेड
  • ब्यावर अजमेरएडवर्ड मिल्स लिमिटेड
  • ब्यावर अजमेरविजय काटन मिल्स लिमिटेड, विजयनगर अजमेर

चीनी उद्योग

  • द मेवाड़ शुगर मिल्स लिमिटेड
  • गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड
  • केशवरायपाटन सहकारी शुगर मिल्स लिमिटेड 

सीमेन्ट उद्योग

  • सीमेंट की दृष्टि पूरे भारत में राजस्थान प्रथम स्थान पर हैं। यहाँ पर लाखेरी, बूंदी में क्लिक निक्सन कम्पनी द्वारा सबसे पहले एक सीमेन्ट संयंत्र स्थापित किया गया।

Rajasthan Me Kitne Jile Hai FAQs

राजस्थान में कुल कितने जिले हैं उनके नाम बताइए?

राजस्थान में पहले कुल 33 जिले थे, लेकिन अब 2023 में कुल 50 जिलें और 10 संभाग हैं।

राजस्थान में कितने संभाग हैं?

राजस्थान में पहले 7 संभागल थे, लेकिन अब बढ़ाकर 10 कर दिये।

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर हैं।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर हैं।

Conclusion

राजस्थान में पहले कुल 33 जिले थे, लेकिन परमेशचंद कमेटी की रिपोर्ट लागू होने के पश्चात 17 मार्च 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के द्वारा घोषणा करने पर अब 2023 में राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए हैं।

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से राजस्थान में कितने जिले हैं (Rajasthan Me Kitne Jile Hai) के बारे में विस्तार से जाना। साथ ही राजस्थान का इतिहास, पर्यटक स्थल, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बारे भी जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि राजस्थान का इतिहास क्या हैं, राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन-सा हैं और वर्तमान में Rajasthan Me Kitne Jile Hai.

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

      Leave a Comment