यूपी में गंगा की लंबाई | Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai

Join US

दोस्तों गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी हैं, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं, कि Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai. यदि नहीं तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की लंबाई कितनी हैं के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ में गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी, गंगा नदीं कहा से निकलती हैं, और गंगा नदी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय में भी जानेंगे।

तो आइये जानते हैं, कि (यूपी में गंगा की लंबाई) Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai.

Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai

गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी हैं?

गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक हैं। यह उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती हैं, और भारत के पाँच राज्यों से प्रवाहित होती हुई बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती हैं। वांग्लादेश की कुछ प्रमुख नदियों में मिलकर अन्तत: बंगाल की खाड़ी में गिर जाती हैं।

गंगा नदी जब उत्तराखंड से निकलती हैं, तो यह भारत छोटी बड़ी नदियों की सहायता से गंगा नदी तंत्र का निर्माण करती हैं, जोकि भारत में सबसे बड़े जलगृहण क्षेत्र का निर्माण करती हैं।

गंगा नदी की कुल लंबाई लगभग 2525 किलो मीटर हैं, जोकि इसके उद्गम स्थल से मुहाने तक हैं।

Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai

गंगा नदी भारत के पाँच राज्यों से होकर प्रवाहित होती हैं, जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, विहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, तो दोस्तों गंगा नदी की लंबाई प्रत्येक राज्य में अलग अलग हैं। वहीं अगर हम यूपी में गंगा की लंबाई कितनी हैं, के बारे बात करें तो उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की लंबाई (Length of Ganga) लगभग 1450 कि.मी. हैं।

कुल मिलाकर पूरे भारत में गंगा नदी की लंबाई लगभग 2,071 किलो मीटर हैं। यह सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती हैं। गंगा नदी उत्तर प्रदेश के लगभग 28 जिलो में प्रवाहित होती हैं।

गंगा नदी कहाँ से निकलती हैं?

क्या आपको जानते हैं, कि गंगा नदी कहाँ से निकलती हैं? गंगा नदी जब उत्तराखंड से निकलती हैं, तो इसका कोई एक स्थान नहीं हैं, क्योंकि उत्तराखंड से यह कई नदियों के संगम से मिलकर बनती हैं, जिनको पंच प्रयाग कहते हैं। लेकिन कुछ विद्वानों का मानना हैं, कि गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती हैं।

जब यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गोमुख ग्लेशियर (गंगोत्री ग्लेशियर) से निकलती हैं, तो उत्तराखंड में गंगा नदी को भागीरथी नदी के नाम से जानते हैं, और भागीरथी नदी ही अन्य नदियों के साथ मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं। जिसको आगे चलकर गंगा नदी कहा जाता हैं।

दुनिया में कुल कितने महासागर है, उनके नाम

गंगा नदी के पंच प्रयाग निम्नलिखित हैं

  • विष्णु प्रयाग
  • नन्द प्रयाग
  • कर्ण प्रयाग
  • रूद् प्रयाग
  • देव प्रयाग

ऊपर दिए गए पांच स्थानों पर भागीरथी अन्य नदियों के साथ आकर मिलती हैं। इसी प्रकार यह देव प्रयाग गंगा नदी का रूप धारण कर लेती हैं। अन्तत संकीर्ण घाटियों से होती हुई मैदानी क्षेत्र में प्रवेश हो जाती हैं। जिसको गंगा का मैदान कहा जाता हैं।

गंगा की सहायक नदियाँ

गंगा नदी अनेक सहायक नदियाँ हैं, जो इसके जलगृहण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गंगा अपनी सहायक नदियों की सहायता भारत में सबसे बड़े नदी तंत्र का निर्माण करती हैं, जिसको गंगा नदी तंत्र कहा जाता हैं। गंगा की छोटी-बड़ी सहायक नदियाँ इस प्रकार हैं।

गंगा के दायें तट पर आकर मिलने वाली सहायक नदियां-

  • यमुना नदी, चम्बल नदी, सिंध नदी, वेतवा नदी, केन नदी, सोन नदी, टोन्स नदी

गंगा के बाँये तट पर आकर मिलने वाली सहायक नदियां-

  • राम गंगा नदी, गोमती नदी, घाघरा नदी, गंढक नदी, कोसी नदी, महानंदा नदी

गंगा नदी कितने देशों में बहती हैं?

जैसा कि आप जानते हैं, कि गंगा नदी एक अन्तरर्राष्ट्रीय नदी हैं, जो भारत और बांग्लादेश में प्रवाहित होती हैं, और अन्तत: बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती हैं। गंगा नदी भारत और बांग्लादेश के बहुत ही महत्वपूर्ण नदी हैं, क्योंकि यह इसके किनारे बसे भारत और बांग्लादेश के लोगों की जीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं जैसे, विद्युत उत्पादन, मछली पालन, सिंचाई, खेती आदि।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा

गंगा नदी से संबंधित प्रश्न (FAQs)

यूपी में गंगा कितने जिलों से बहती है?

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के लगभग 28 जिलों से होकर प्रवाहित होती हैं।

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

गंगा नदी भारत के 5 राज्यों से होकर प्रवाहित होती हैं, जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, विहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

गंगा कहां से शुरू और खत्म होती है?

गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलकर भारत और बांग्लादेश में प्रवाहित होती हैं, और फिर बांग्लादेश में गंगा नदी डेल्टा का निर्माण करती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर खत्म हो जाती हैं।

गंगा नदी की अधिकतम लंबाई किस राज्य में है?

गंगा नदी की अधिकतम लंबाई पांचो राज्यों में से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक हैं, अर्थात गंगा नदी सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में लगभग 1,450 किलों मीटर तक प्रवाहित होती हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से यूपी में गंगा की लंबाई (Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai) के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी यूपी में गंगा की लंबाई (Uttar Pradesh Mein Ganga Nadi Ki Lambai Kitni Hai) पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि यूपी में गंगा की लंबाई कितनी हैं?

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी |

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment