भारत के पड़ोसी देश, नाम और उनकी राजधानी 2023 | Bharat Ke Padosi Desh

Join US

दोस्तों क्या आपको पता हैं, Bharat Ke Padosi Desh Kaun Kaun Se Hain, भारत के पड़ोसी देश, नाम और उनकी राजधानी तथा मुद्राएँ क्या हैं। अगर नहीं पता तो आप सही आर्टिकल पर हो, क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में List of Neighbouring Countries of India, Bharat Ke Padosi Desh Ke Naam Aur Rajdhani तथा मुद्राओं के बारे में विस्तार से जानेंगे।

इसी के साथ प्रत्येक Bharat Ke Padosi Desh (भारत के पड़ोसी देशों) के प्रमुख तथ्यों के बारे में भी विचार विमर्श करेंगे जोकि अक्सर परीक्षाओं में आते रहते हैं और आपकी परीक्षा की दृष्टि से काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं Bharat Ke Padosi Desh के बारे में।

Bharat Ke Padosi Desh

इन सभी भारत के पड़ोसी देशों के बारे में जानने से पहले हम कुछ भारत के बारे में जान लेते हैं। भारत दक्षिण एशिया पर स्थित भारतीय उपमाद्वीप का सबसे बड़ा देश हैं। इसे आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया कहा जाता हैं। यह एक दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं।

भारत कुल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर फैला हुआ एशिया का तीसरा और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश हैं। वहीं जनसंख्या की दृष्टि चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश हैं। संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम आंकड़ो और Worldometer के अनुसार वर्तमान में भारत की कुल जनसंख्या लगभग 1,419,237,228 हैं।

भारत की कुल भूमि सीमा (स्थलीय सीमा) की लंबाई 15200 किलोमीटर हैं और भारत के द्वीप समूहों को मिलाकर तटीय सीमा की लंबाई 7516 किलो मीटर हैं। इसी प्रकार भारत की स्थलीय सीमा और द्वीपों सहित तटीय सीमा को मिलाकर भारत की कुल लंबाई 22716 किलोमीटर हो जाती हैं।

कुल मिलाकर भारत 7 देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपान, भूटान, म्यानमार और बांग्लादेश के साथ अपनी सीमा साझा करता हैं। भारत सिर्फ श्रीलंका और मालदीव के साथ जलीय सीमा साझा करता हैं, बाकी सभी 7 देशों के साथ स्थलीय सीमा साझा करता हैं। वहीं भारत सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश के साथ साझा करता हैं, जोकि लगभग 4096 किलोमीटर की हैं, क्योंकि यह भारत से तीन तरफ से घिरा होने के कारण सबसे लंबी सीमा साझा करता हैं।

एशिया में कितने देश है और उनके नाम, राजधानी एवं मुद्रा

चीन भारत से सीमा साझा करने वाला सबसे बड़ा देश हैं, वहीं भूटान भारत से सीमा साझा करने वाला सबसे छोटा देश हैं।

नोट- मालदीव हिंद महासागर में एक छोटा सा देश हैं। यह भारत के पड़ोसी देशों में आता हैं। लेकिन यह भारत से दक्षिण-पश्चिम में कुछ दूर स्थित हैं। और यह भी जलीय सीमा ही साझा करता हैं।

भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी एवं मुद्रा

यहाँ पर भारत के पड़ोसी देश कौन-कौन-से हैं और उनकी राजधानी एवं मुद्रा की लिस्ट (List Neighbour Country of India) दी गई हैं, जोकि आपको Bharat Ke Padosi Desh Aur Unki Rajdhani को समझने में काफी सहायक होगी।

भारत के पड़ोसी देशराजधानीमुद्रा
पाकिस्तानइस्लामाबादपाकिस्तानी रुपया
अफगानिस्तानकाबुलअफगानी
चीनबीजिंगरेन्मिन्बी (युआन)
नेपालकाठमांडुनेपाली रुपया
भूटानथिम्पूभूटानी नेगुलत्रम
म्यांमारनायप्यीडॉक्यात
बांग्लादेशढाकाटका
श्रीलंकाजयवर्धनपुरे कोट्टे, कोलम्बो श्रीलंकाई रुपया
मालदीवमालेमालदीवियन रूफिया

भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं? | Bharat ke Padosi Desh

यहाँ पर आपकी सुविधा के लिए भारत के प्रत्येक पड़ोसी देश का संक्षिप्त वर्ण दिया गया हैं, जोकि आपको किसी भी परीक्षा में काफी हेल्प करेगा।

क्षेत्रफल में एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

1. पाकिस्तान (Pakistan)

पाकिस्तान भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित एक मुस्लिम गणराज्य हैं। यह लगभग 8,81,913 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। जिसपर लगभग 21 करोड़ की जनसंख्या निवास करती हैं, जोकि पाकिस्तान को विश्व का 33वाँ सबसे बड़ा देश बनाती हैं। इसी के साथ पाकिस्तान में विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भी निवास करती हैं।

पाकिस्तान भारत के 5 राज्य गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के साथ 3,310 किमी की संयुक्त सीमा साझा करता हैं। पाकिस्तान-भारत की सीमा बहुत ही पेचिदा सीमा हैं। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक सीमा भी माना जाता हैं, क्योंकि यहाँ अक्सर दोनों देशों की फॉर्सो के बीच झड़पे होती रहती हैं।

आज का पाकिस्तान, 1947 से पहले भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन 15 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के काफी संघर्ष के बाद ब्रिटिशों द्वारा भारत का विभाजन कर पाकिस्तान को दो भागों पश्चिमी और पूर्वी पाकिस्तान में बाँट दिया गया। लेकिन ये दोनों भूखण्ड एक दूसरे से सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से अलग थे।

इसी के साथ पश्चिमी पाकिस्तान को पूर्वी पाकिस्तान तक आने के लिए कोई स्थलीय रास्ता भी नहीं था, क्योंकि इन दोनों के बीच में भारत आता हैं। जिसके चलते 1971 में एक सिविल वॉर हुआ। जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ।

पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता हैं। पाकिस्तान की राजधामी इस्लामाबाद हैं, और इसकी मुद्रा पाकिस्तान रुपया हैं।

2. अफगानिस्तान (Afghanistan)

भारत के पश्चिम में पाकिस्तान और पाकिस्तान के पश्चिम में अफगानिस्तान स्थित हैं। अफगानिस्तान को आधिकारिक रूप से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ अफगानिस्तान कहा जाता हैं, क्योंकि इस देश में अधिकतर आबादी मुस्लिमों की ही हैं।

यह सैंट्रल और दक्षिण एशिया के मध्य में बसा हुआ एक इस्लामिक देश हैं। अफगानिस्तान लगभग 6,52,230 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ एक भूमि आबद्ध (Land Locked) देश हैं। जिसकी कोई भी तटीय सीमा नहीं हैं।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के साध छोटी सी सीमा साझा करता हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वाले क्षेत्र पर पाकिस्तान अपना दावा करता हैं।

अफगानिस्तान सूती वस्त्र, वूलेन वस्त्र, हस्तशिल्प, एवं कालीन इत्यादि के लिए काफी प्रसिद्ध है। अफगानिस्तान का नाम (अफगान और निस्तान) के नाम पर पड़ा जिसका मतलब अफगानों की भूमि होता हैं। प्राचीन भारतीय इतिहास में जो अफगानों के आक्रमणो की चर्चा होती हैं, वह अफगान अफगानिस्तान से ही आते थे।

हाल ही में अगस्त 2021 में आपने अफगानिस्तान को काफी सुर्खियों में देखा होगा, क्योंकि अफगानिस्तान के तालिबानियों ने वहाँ की मौजूदा अशरफ गनी सरकार को हटाकर पूरी तरह से मुस्लिम शासन स्थापित किया। क्योंकि अशरफ गनी की सरकार अमेरिका के अंडर में रहकर काम करती थी। इसी के साथ तालिबानियों ने अमेरिका की फोर्स को भी अफगानिस्तान से खदेड़ा था।

2023 में, भारत की जनसंख्या कितनी हैं?

3. चीन (China)

चीन भारत के उत्तर में स्थित तथा पूर्वी एशिया का देश हैं। इसे आधिकारिक रूप से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना कहते हैं। यह जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश हैं, वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा और अमेरिका के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश हैं। यहाँ राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता हैं।

यहाँ सिंगल पार्टी सिस्टम प्रणाली हैं। जिसे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना लीड करती हैं, यानि इस देश पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ही शासन करती हैं।

चीन भारत के 5 राज्यों लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के साथ 3888 किलोमीटर की लंबी सीमा साझा करता हैं। यह भारत के साथ सीमा साझा करने वाले सबसे बड़ा देश हैं।

इंडो-चाइना बॉर्डर पर सीमा की सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) करती हैं।

4. नेपाल (Nepal)

नेपाल को धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं, क्योंकि दुनिया ज्ञान और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले भगवान गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बनि नामक स्थान पर हुआ था। जिसकी वजह से इसे महत्वपूर्ण माना जाता हैं।

नेपाल भारत के उत्तर में स्थित एक छोटा सा देश हैं। यह एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित हैं और नेपाल एक भूमिबद्ध (Land Locked) देश हैं। नेपाल भारत के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के साथ कुल मिलाकर 1850 किलो मीटर की सीमा साझा करता हैं।

नेपाल की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 90 लाख की हैं। इसकी राजधानी काठमांडू हैं तथा सबसे बड़ा शहर भी यहीं हैं। इसकी मुद्रा नेपानी रुपया हैं।

विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित हैं। यह खूबसूरती में लुभावना होने के कारण पर्यटन इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य श्रोत हैं।

5. भूटान (Bhutan)

भूटान भारत और चीन के मध्य में स्थित हैं। यह हिमालय पर्वत के पूर्व में पड़ता हैं। भूटान भी एक भूमिबद्ध (Land Locked) देश हैं। जिसकी जनसंख्या 8 लाख के आस पास हैं। भूटान का क्षेत्रफल 38,394 वर्ग किलोमीटर हैं। यह भारत के साथ कुल 700 किलो मीटर की सीमा साझा करता हैं। भूटान की राजधानी थिम्पू हैं और इसकी मुद्रा भूटानी नेगुलत्रम हैं।

यह एक संवैधानिक राजतंत्र देश हैं। भूटान, भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश हैं। इस देश में कार्बन का उत्सर्जन बहुत ही कम मात्रा में होता हैं। भूटान को स्थानीय भाषा में ड्रुग युल नाम से भी जाना जाता हैं। जिसका शाब्दिक अर्थ होता हैं अझ़दहा का देश

भूटान सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से यह तिब्बत से जुड़ा हुआ हैं, लेकिन राजनैतिक और भौगोलिक रूप से यह भारत के बहुत करीब हैं।

भारत के 5 सबसे बड़े व ऊँचे बाँध

6. म्यांमार (Myanmar)

म्यांमार दक्षिण-पूर्वी एशिया का देश हैं, जो भारत के पूर्व में स्थित हैं। इसको आधिकारिक रूप से द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ़ म्यांमार कहा जाता हैं। म्यांमार भारत के उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश ,नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के साथ 1643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता हैं।

अँग्रेजों के शासन काल में यह भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन साल 1936 में म्यांमार भारत से अलग होकर एक नया देश बना था। म्यांमार को पहले वर्मा के नाम से जानते थे, अर्थात इसका पुराना नाम वर्मा था।

म्यांमार का क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किमी हैं, जोकि इसे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में सबसे बड़ा बनाता हैं। म्यांमार की जनसंख्या तकरीबन 5 करोड़ 40 लाख के आसपास हैं। यहां पर राष्ट्र का मुख्य राष्ट्रपति होता हैं, क्योंकि म्यांमार में द्विसदनीय विधायिका के साथ राष्ट्रपति प्रमुख होता हैं।

हाल ही में 1 फरवरी 2021 को म्यांमार की सेना ने वहाँ की चुनी हुई लोकतान्त्रिक सरकार का तख्तापलट करते हुए मिलिट्रि शासन लागू कर दिया था। म्यांमार की मुख्य भाषा बर्मीज़ या बर्मी हैं। म्यांमार की राजधानी नैप्यीदा हैं। जिसको वर्तमान में यांगून भी कहा जाता हैं।

7. बांग्लादेश (Bangladesh)

अंतरिक्ष से देखने पर बांग्लादेश का स्थलरूप विल्कुल भारत के जैसा लगता हैं। यह भारत के पूर्व में तथा एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित हैं। बांग्लादेश भारत के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के साथ भारत के सभी पड़ोसी देशों में सबसे ज्यादा लंबी 4096 किलो मीटर की सीमा साझा करता हैं।

आपको बता दें, कि बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुई जंग के दौरान बांग्लादेश का एक नए देश के रूप में जन्म हुआ था।

उस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति समान नहीं थी, और पाकिस्तान को सही ढंग से शासन चलाने के लिए कोई पर्याप्त रास्ते भी नहीं थे, क्योंकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच में भारत आता हैं। जिसकी वजह से पाकिस्तान की ढीली पकड़ होने के वाबजूद बांग्लादेश एक नए राष्ट्र के रूप में जन्म लिया।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका हैं, और इसकी मुद्रा टका हैं। इस देश की मुख्य भाषा बंगाली हैं।

8. श्रीलंका (Shri Lanka)

श्रीलंका दक्षिण एशिया का हिंद महासागर में भारत से करीब 80 किलो मीटर दूर दक्षिण में स्थित एक आइसलैंड देश हैं। श्रीलंका को 1972 तक सिलोन के नाम से जानते थे। जिसको 1972 में बदलकर लंका कर दिया तथा 1978 में इसके आगे श्री लगाकर इसका नाम श्रीलंका कर दिया।

श्रीलंका की दो राजधानियाँ हैं। पहली कोलंबो राजधानी देश की वाणिज्यिक राजधानी हैं। जबकि दूसरी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी देश की विधायी राजधानी हैं। श्रीलंका भारत के साथ जलीय सीमा साझा करता हैं।

पाक जलडमरूमध्य एवं मन्नार की खाड़ी भाेरत को श्रीलंका से अलग करती हैं। श्रीलंका बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम में तथा अरब सागर से दक्षिण-पूर्व में हिंद महासागर में स्थित हैं।

चूँकि यह एक द्वीपीय देश हैं। इसलिए यह अपनी सुंदरता के कारण पर्यटको के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहता हैं। श्रीलंका की मुद्रा श्रीलंकाई रुपया हैं।

मौसम और जलवायु में क्या अंतर है

9. मालदीव (maldives)

मालदीव लगभग 298 वर्ग किलोमीटर में फैला एशिया का सबसे छोटा देश हैं। यह भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश हैं। मालदीव 1190 छोटे-छोटे आइलैंड से मिलकर बना आइलैंड द्वीप देश हैं। यह भारत के साथ जलीय सीमा साझा करता हैं। इसकी राजधानी माले हैं तथा यहाँ की करेंसी मालदीवियन रूफिया हैं।

मालदीव में पहले राजशाही शासन चलता था, लेकिन 11 नवंबर, 1968 को 853 साल पुराना राजशाही शासन समाप्त कर एक गणतंत्र देश की नीव रखी। मालदीव में राष्ट्रपति प्रमुख होता हैं। यहाँ की जनसंख्या लगभग 5 लाख 57 हजार के आसपास हैं। चूँकी मालदीव एक आइलैंड देश हैं। इसलिए यह टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ पर सालभर टूरिस्ट घूमने और छुट्टियाँ मनाने आते हैं।

यहाँ की पूरे देश की अर्थव्यवस्था टूरिज्म और फिशिंग पर ही निर्भर करती हैं।

Bharat Ke Padosi Desh FAQs

भारत के 5 पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?

भारत 7 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता हैं, लेकिन भारत के लगभग 9 पड़ोसी देश हैं। जिनमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका और मालदीव आते हैं। मालदीव और श्रीलंका भारत से जलीय सीमा साझा करता हैं।

भारत के कितने पड़ोसी देश और उनकी राजधानी?

भारत के कुल 7 पड़ोसी देश हैं, जो सीमा साझा करते हैं, जिनमें पाकिस्तान (इस्लामाबाद), अफगानिस्तान (काबुल), चीन (बीजिंग), नेपाल (काठमाण्डु), भूटान (थिम्पू), और म्यांमार (नैप्यीदा) आते हैं।

भारत के कुल कितने पडोसी देश है?

भारत के कुल 9 पड़ोसी देश हैं। जिनमें 7 तो स्थलीय सीमा बनाते हैं, और दो जलीय सीमा साझा करते हैं।

भारत के पड़ोसी देशों में सबसे छोटा देश कौन सा है?

भारत के पड़ोसी देशों में सबसे छोटा देश भूटान हैं, जोकि भारत के उत्तर में चीन और भारत के बीच में हिमालय पर्वत के पूर्ण में स्थित हैं।

हमारे देश की राजधानी कितनी है?

हमारे देश की राजधनी एक ही नई दिल्ली हैं।

आज आपने क्या सीखा

हमने आज की इस पोस्ट के माध्यम से भारत के पड़ोसी देश, नाम और उनकी राजधानी तथा मुद्रा (Bharat Ke Padosi Desh) के बारे में विस्तार से जाना, जोकि आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उम्मीद हैं, कि आपको आज की ये जानकारी भारत के पड़ोसी देश (Bharat Ke Padosi Desh Aur Unki Rajdhani in Hindi) से जुड़ी इंफोर्मेशन पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारे द्वारा किया गया प्रयास पसंद आया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा ताकि वो भी जान सकें कि भारत के पड़ोसी देश कितने हैं?, भारत के पड़ोसी देशों की सीमा की लंबाई कितनी हैं तथा Bharat Ke Padosi Desh Kaun Kaun Se Hain.

नोट:- सभी प्रश्नों को लिखने और बनाने में पूरी तरह से सावधानी बरती गयी है लेकिन फिर भी किसी भी तरह की त्रुटि या फिर किसी भी तरह की व्याकरण और भाषाई अशुद्धता के लिए हमारी वेबसाइट My Hindi GK पोर्टल और पोर्टल की टीम जिम्मेदार नहीं होगी।

Visit My Hindi Gk & Geography All Post

Also Read

Leave a Comment